School Closed News: स्कूलों की छुट्टी…शनिवार तक बंद रहेंगे इस जिले के स्कूल, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

School Closed News: पटना: बिहार में इन दिनों से तेज बारिश और बाढ़ से हालत ख़राब है. राजधानी पटना में भी बाढ़ से हालत खराब है. गंगा का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है. पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. शिक्षक और बच्चे नदी पार करके स्कूल जा रहे है. ऐसे में उनकी सुरक्षा को देखते हुए पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने शनिवार तक स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है. जिसके अनुसार जिले के दियारा इलाके के 76 स्कूल 31 अगस्त, शनिवार तक बंद रहेंगे. इसे लेकर पटना जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा आदेश जारी किया गया है. नीचे देखें






