Satta King or Bharat: भिलाई पुलिस के चार पुलिसकर्मियों को हैदराबाद पुलिस ने पकड़ा, महादेव सट्टा एप्प का आरोपी छत्तीसगढ़ पुलिस को देखकर होटल से कूदा…

Satta King or Bharat: भिलाई पुलिस के चार पुलिसकर्मियों को हैदराबाद पुलिस ने पकड़ा, महादेव सट्टा एप्प का आरोपी छत्तीसगढ़ पुलिस को देखकर होटल से कूदा…

Satta King or Bhara दुर्ग। महादेव सट्टा एप्प के आरोपियों को पकड़ने गई भिलाई सायबर टीम के चार पुलिसकर्मियों को हैदराबाद पुलिस ने पकड़ कर थाने में बैठा दिया है। थाने में बैठे पुलिसकर्मियों के नाम राकेश चौधरी, राजीव सिंह, भावेश पटेल व एक अन्य हैं।

जानिए मामला

दरअसल, भिलाई सायबर सेल की टीम को दर्ज अपराध महादेव सट्टा एप्प केस से जुड़े कुछ आरोपियों के तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में छिपे होने की जानकारी मिली थी। इस सूचन पर दुर्ग के भिलाई की सायबर सेल को हैदराबाद रवाना किया गया था। पुलिस की टीम ने आरोपियों की जानकारी जुटा कर हैदराबाद के एक होटल में छापामार कार्रवाई की। पुलिस को सामने देख एक आरोपी हडबडा गया और पकड़े जाने के डर से होटल के चौथे मंजिल से कूद गया। इस घटना में आरोपी को गंभीर चोट लगी और उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सायबर पुलिस के चार पुलिसकर्मियों को हैदराबाद पुलिस ने पकड़ा

इधर, हैदराबाद पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही भिलाई सायबर पुलिस के चार पुलिसकर्मियों को पकड़कर थाने में लाया गया। बताया जा रहा है इन चारों पुलिसकर्मियों को हैदराबाद के थाने में ही बैठाकर रखा गया है। फिलहाल, दुर्ग पुलिस की टीम हैदराबाद पुलिस से संपर्क कर मामले में बातचीत कर रही है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share