Satta King aur Bharat: भिलाई पुलिस के चार पुलिसकर्मियों को हैदराबाद पुलिस ने पकड़ा, महादेव सट्टा एप्प का आरोपी छत्तीसगढ़ पुलिस को देखकर होटल से कूदा…

Satta King aur Bharat: भिलाई पुलिस के चार पुलिसकर्मियों को हैदराबाद पुलिस ने पकड़ा, महादेव सट्टा एप्प का आरोपी छत्तीसगढ़ पुलिस को देखकर होटल से कूदा…

Satta King aur Bharat दुर्ग। महादेव सट्टा एप्प के आरोपियों को पकड़ने गई भिलाई सायबर टीम के चार पुलिसकर्मियों को हैदराबाद पुलिस ने पकड़ कर थाने में बैठा लिया। थाने में बैठे पुलिसकर्मियों के नाम राकेश चौधरी, राजीव सिंह, भावेश पटेल व एक अन्य हैं।

जानिए मामला

दरअसल, भिलाई के सुपेला थाने में दर्ज अपराध महादेव सट्टा एप्प केस से जुड़े कुछ आरोपियों के तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में छिपे होने की जानकारी मिली थी। इस सूचन पर दुर्ग के भिलाई की सायबर सेल को हैदराबाद रवाना किया गया था। पुलिस की टीम ने आरोपियों की जानकारी जुटा कर हैदराबाद के एक होटल में छापामार कार्रवाई की। पुलिस को सामने देख एक आरोपी हडबडा गया और पकड़े जाने के डर से होटल के चौथे मंजिल से कूद गया। इस घटना में आरोपी को गंभीर चोट लगी और उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सायबर पुलिस के चार पुलिसकर्मियों को हैदराबाद पुलिस ने पकड़ा

इधर, हैदराबाद पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही भिलाई सायबर पुलिस के चार पुलिसकर्मियों को पकड़कर थाने में लाया गया। बताया जा रहा है इन चारों पुलिसकर्मियों को हैदराबाद के थाने में बुलाया गया था। हैदराबाद पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर आरोपियों के दुर्ग ले जाने कि अनुमति दे दी है। फिलहाल, दुर्ग पुलिस की टीम पकड़े गए आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर दुर्ग लाएगी।

छत्तीसगढ़ पुलिस ने 10 बड़े सटोरिये को पकड़ा, बिहार में बैठकर तीन पैनलों पर चला रहे थे सट्टा, करोड़ों के लेनदेन…

Satta King or Bharat: दुर्ग। छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा एप्प रेडडी अन्ना, लेजर व लोटस एप्प पर सट्टे का संचालन करने वाले सटोरिये पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दुर्बिग से एक सटोरी और बिहार के आरा से 9 सटोरिये को पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से लैपटाॅप, भारी संख्या में मोबाइल, करोड़ो के लेनदेन सहित अन्य दस्तावेजों को बरामद किया है। पकड़े गये आरोपी बिहार में किराये के एक मकान में सट्टे का संचालन कर रहे थे। पढ़ें पूरी खबर…

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share