Satta King aur Bharat: छत्तीसगढ़ पुलिस ने मुंबई में मरी रेड, होटल के रूम में बैठकर महादेव ऐप पर सट्टा चलाने वाले 5 सटोरिये गिरफ्तार

Satta King aur Bharat रायपुर। महाराष्ट्र्र के मुंबई में बैठकर महादेव ऐप पर ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले पांच आरोपियों को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े गये सटोरिये मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के रहने वाले है। सभी आरोपी मुंबई के एक होटल में कमरा किराए से लेकर महादेव ऐप पर सट्टा संचालित कर रहे थे।
दरअसल, आईजी अमरेश मिश्रा और रायपुर एसएसपी संतोष कुमार सिंह द्वारा जिले के समस्त पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को सट्टा खेलने/खिलाने वालों एवं इस कारोबार में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है।
जानिए घटनाक्रम
इसी क्रम में थाना गंज के अपराध क्रमांक 281/24 धारा छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 07 के प्रकरण में एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा 3 अगस्त को गंज स्थित एक्सप्रेस-वे अण्डर ब्रीज के नीचे चार पहिया वाहन में महादेव एप के माध्यम से ऑनलाईन सट्टा संचालित करते आरोपी यामंत चन्द्राकर पिता खेमलाल चन्द्राकर उम्र 30 साल निवासी ग्राम चंदखुरी थाना पुलगांव दुर्ग और ओम प्रकाश चन्द्राकर पिता खेमलाल चन्द्राकर उम्र 33 साल निवासी ग्राम चंदखुरी थाना पुलगांव जिला दुर्ग को गिरफ्तार किया था। दोनों के कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त 3 नग मोबाइल और एक थार कार क्रमांक सी जी/07/सी क्यू/9976 जब्त किया था।
मुंबई में रेड
गिरफ्तार सटोरियों सेे पूछताछ में पाया गया कि उनके अन्य साथी महाराष्ट्र के मुम्बई में बैठकर महादेव ऐप के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहे है। इस सूचना पर एक विशेष टीम का गठन कर मुम्बई महाराष्ट्र रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा मुम्बई पहुंच कर सटोरियों की पतासाजी करते हुए सटोरियों को लोकेट किया गया। आरोपी जूहू तारा स्थित होटल रमी जेस्ट लाईन के एक कमरे में सट्टा संचालित कर रहे थे।
पांच आरोपी गिरफ्तार
टीम के सदस्यों द्वारा होटल के कमरे में रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान कमरे में कुल 05 व्यक्ति उपस्थित थे, जो लैपटॉप एवं मोबाईल फोन के माध्यमों से सेटअप तैयार कर ऑनलाईन सट्टा संचालित कर रहे थे। सटोरियों के मोबाईल फोन व लैपटॉप को चेक करने पर उनके द्वारा महादेव एप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित करना पाया गया।
सभी 5 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सट्टा संचालन में प्रयुक्त लैपटॉप 02 नग, मोबाइल फोन 15 नग, नगदी रकम 11,640 रूपये तथा 2 नग पेन ड्राईव जुमला कीमती लगभग 4,00,000 रूपये जप्त कर सटोरियों के विरूद्ध कार्रवाई किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
01. कपिल मेहरा पिता दीनानाथ मेहरा उम्र 34 वर्ष निवासी मकान न. 786/4 हाथीताल कॉलोनी राधास्वामी सत्संग भवन के पास थाना गोरखपुर जबलपुर मध्यप्रदेश।
02. रोहित पंजवानी पिता नारायण दास पंजवानी उम्र 34 वर्ष निवासी चकरभाठा पानी टंकी के पास कैम्प वार्ड न. 14 थाना चकरभाठा बिलासपुर छ.ग.।
03. शेखर कुकरेजा पिता स्व. रमेश कुकरेजा उम्र 35 वर्ष निवासी कटंगा चौक थाना गोरखपुर जिला जबलपुर मध्यप्रदेश।
04. अनमोल पथरिया पिता सुनील पथरिया उम्र 27 वर्ष निवासी रांझी इंडियन कॉफी हॉउस के पास थाना रांझी जिला जबलपुर मध्यप्रदेश।
05. सागर चेतवानी पिता महेश कुमार चेतवानी उम्र 24 वर्ष निवासी राजकिशोर नगर मस्जिद चौक थाना सरकंडा जिला बिलासपुर छ.ग.।






