संजय राउत का कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत कितनी बार अपने पिता से मिलने के लिए पटना गए

संजय राउत का कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत कितनी बार अपने पिता से मिलने के लिए पटना गए

सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या के मामले में शिवसेना के नेता संजय राउत ने एक लेख लिखा है। शिवसेना का मुखपत्र समाना में लिखे इस कॉमल में संजय राउत ने सुशांत सिंह राजपूत और उनके पिता केके सिंह के संबंध को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा है कि सुशांत कितनी बार अपने पिता से मिलने घर जाते थे?

संजय राउत ने अपने कॉलम में सुशांत के पिता केके सिंह की दूसरी शादी को लेकर दावा किया है। उन्होंने दावा किया है कि केके सिंह की दूसरी शादी सुशांत को मजूंर नहीं थी। सुशांत कितने पार अपने घर पिता से मिलने जाते थे?

इसके अलावा संजय राउत ने आदित्य ठाकरे के मुद्दे पर भी बात रखी है। उन्होंने लिखा है कि डिनो मोरिया के घर पर हुई कथित पार्टी से सुशांत सिंह राजपूत की मौत को जोड़ा जा रहा है। मोरिया और कुछ लोग आदित्य ठाकरे के दोस्त हैं। अगर मित्रता की वज़ह से आदित्य को निशाना बनाया जा रहा है, तो यह गलत है। संजय ने इस साजिश बताते हुए लिखा कि ऐसा लग रहा है कि पटकथा पहले से ही लिखी गई थी। परदे के पीछे जो हुआ, वो महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ़ साजिश है।

आपको बता दें कि 14 जून बॉलीवुड के राइज़िंग एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने अपने बांद्रा स्थिति घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद मुंबई पुलिस ने जांच करना शुरू किया। करीब एक महीने बाद पटना में सुशांत के पिता केके सिंह ने गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ़ एफआईआर दर्ज़ कराई। हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की। अब इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। वहीं, ईडी भी कई लोगों से पूछताछ कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जल्द ही रिया चक्रवर्ती और सुशांत के पूर्व सहयोगियों से ईडी पूछताछ कर सकती है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share