Salman Khan-Aishwarya Nikah: अभिषेक से पहले सलमान खान ने किया था ऐश्वर्या से निकाह!! जानिए क्या है पूरी सच्चाई…

Salman Khan-Aishwarya Nikah: अभिषेक से पहले सलमान खान ने किया था ऐश्वर्या से निकाह!! जानिए क्या है पूरी सच्चाई…

Salman Khan-Aishwarya Nikah: मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपनी फिल्मों से ज्यादा रिलेशनशिप्स को लेकर चर्चा में रहे हैं। सलमान ने संगीता बिजलानी, सोमी अली के साथ ही कटरीना कैफ और ऐश्वर्या राय जैसी हसीनाओं को भी डेट किया है। लेकिन अब सलमान 58 साल के हो गए हैं पर आजतक उन्होंने शादी नहीं रचाई। संगीता के साथ तो सलमान खान की शादी के कार्ड तक छप गए थे, हालांकि बावजूद इसके यह शादी नहीं हो पाई थी।

मीडिया खबर के अनुसार, ऐश्वर्या राय संग सलमान खान का अफेयर सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। दोनों जब डेट कर रहे थे तो यह बात भी सामने आई थी कि सलमान खान और ऐश्वर्या राय ने निकाह कर लिया है। सलमान खान और ऐश्वर्या राय की डेटिंग की शुरुआत 1999 में हुई थी। इस अफेयर की खबर तुरंत ही पूरी मीडिया में फैल गई थी। दोनों ने अपने रिश्ते को खुलकर जनता के सामने रखा था। यह दोनों सरेआम एक-दूसरे पर प्यार लुटाते थे। इसी बीच जब फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ रिलीज हुई, जो दोनों की केमेस्ट्री ने दर्शकों का दिल धड़का दिया था। फिल्म में यह दोनों जमकर रोमांस करते दिखे थे। सलमान खान और ऐश्वर्या राय की रोमांटिक लवस्टोरी के बीच मीडिया में यह अफवाह उड़ी थी कि बी-टाउन के इस कपल ने निकाह कर लिया है। उस दौरान बॉलीवुड शादीज ने एक रिपोर्ट में छापा था कि सलमान खान और ऐश्वर्या राय ने कुछ खास दोस्तों के बीच शादी रचाई है। इस निकाह सेरेमनी में केवल कुछ खास दोस्त ही मौजूद थे, सलमान और ऐश्वर्या का परिवार भी इस शादी में शामिल नहीं हुआ था। रिपोर्ट में दावा किया गया कि सलमान खान से शादी के लिए ऐश्वर्या राय ने अपना धर्म परिवर्तन किया है।

बता दें कि, हालांकि इन खबरों ने तब जोर पकड़ा जब सलमान खान और ऐश्वर्या राय न्यूयॉर्क से लौटते समय एयरपोर्ट पर एक-साथ स्पॉट हुए थे। रिपोर्ट्स में छापा गया कि सलमान खान और ऐश्वर्या राय हनीमून के लिए न्यूयॉर्क गए हैं। इस खबर ने फैंस को बुरी तरह से हैरान कर दिया था। हालांकि बाद में ऐश्वर्या ने इन खबरों को खारिज कर दिया था। ऐश्वर्या राय ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि अगर वह शादी करते तो यह बात पूरी इंडस्ट्री में फैल चुकी होती। ऐश्वर्या ने आगे कहा था, ‘मेरी मां की दुर्घटना के बाद मुझे अपने परिवार के साथ बिताने का भी समय नहीं मिला। मैं ऐसी इंसान नहीं हूं, जो शादी जैसी बड़ी बात से इनकार कर दे।’

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share