Saif Ali Khan Attack Case: सैफ पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, झाड़ियों में था छुपा, तड़के सुबह पुलिस ने दबोचा…

Saif Ali Khan Attack Case: सैफ पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, झाड़ियों में था छुपा, तड़के सुबह पुलिस ने दबोचा…

Saif Ali Khan Attack Case: मुंबई। बॉलीवुड के एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमले का मामला सुर्खियों में है। इसी बीच मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 16 जनवरी को सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर में एक चोर घुस आया था। चोर से लड़ते हुए वह घायल हो गए थे। उस चोर ने सैफ को चाकू से छह बार मारा था। जिसके बाद एक्टर को लीलावती अस्पताल में एडमिट कराया गया था। चाकू निकालने और लीक हो रहे स्पाइनल फ्लूइड को ठीक करने के लिए सर्जरी की गई। डॉक्टरों ने बताया कि सैफ खतरे से बाहर हैं। अब मुंबई पुलिस ने एक्टर पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

जानकारी के मुताबिक, एक्टर सैफ पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी का नाम विजय दास बताया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, यह गिरफ्तारी डीसीपी जोन-6 नवनाथ धावले की टीम और कसारवडावली पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गई। मजदूरों की एक शिविर में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि यह कैंप हीरानंदानी एस्टेट के टीसीएस कॉल सेंटर के पास मेट्रो निर्माण स्थल के पीछे स्थित था। अभिनेता सैफ अली खान को गुरुवार तड़के बांद्रा स्थित उनके आवास में एक व्यक्ति द्वारा चोरी के इरादे से घुसने के बाद छह बार चाकू मारा गया। हमलावर घटना के बाद फरार हो गया। सैफ के बेटे इब्राहीम अली खान ने उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी कई सर्जरी की गईं। सैफ अली खान अब खतरे से बाहर हैं और अस्पताल में रिकवरी कर रहे हैं।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share