Rohtas News: छत्तीसगढ़ की 41 लड़कियों का बिहार के रेड लाइट एरिया से रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा में डांस के नाम पर ले गये दलाल, गलत काम कराने का आरोप…

Rohtas News: छत्तीसगढ़ की 41 लड़कियों का बिहार के रेड लाइट एरिया से रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा में डांस के नाम पर ले गये दलाल, गलत काम कराने का आरोप…

Rohtas News: रोहतास। बिहार के रोहतास जिले में पुलिस ने बड़ी रेड़ कार्रवाई की है। पुलिस ने नटवार बाजार के रेड लाइट एरिया में छापा मारकर 41 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया है। बताया जा रहा है कि पकड़ी गई बालिकाओं में सभी छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी इन लड़कियों को नाच-गाना के नाम पर रोहतास लाये थे। पुलिस ने पांच आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, रोहतास पुलिस को लंबे समय से नटवार बाजार के रेड लाइट एरिया की शिकायत मिल रही थी। पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने बीते गुरूवार की अलसुबह नाच एवं आर्केस्टा पार्टी के ठिकानों पर छापा मारा। पुलिस को आते देख कई आर्केस्ट्रा संचालक लड़कियों को भगा ले गये। वहीं, पुलिस ने 41 लड़कियों और 5 आर्केस्ट्रा संचालकों को पकड़ा है।

आसपास के दुकानदारों ने बताया कि जितनी लड़कियां पकड़ी गई है उससे भी ज्यादा लड़कियां नाच पार्टी में काम कर रही है। पुलिस की कार्रवाई की सूचना मिलते ही आर्केस्ट्रा संचालकों ने उन्हें अपने साथ भगा ले गये।

कुछ लोगों ने पुलिस को यह भी बताया कि पांच सालों से यहां पर छत्तीसगढ़ की लड़कियों को लाया जा रहा हैं और उनसे यहां पर गलत काम कराया जाता है। पुलिस के द्वारा इनमें शामिल लड़कियों की पहचान की जा रही है। फिलहाल पुलिस और बाल कल्याण समिति मामले में आगे की जांच कर रही है। साथ ही पकड़ी गई लड़कियों से पूछताछ भी जारी है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share