RBI Governor: आईएएस संजय मल्होत्रा बने भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर, तीन वर्षाें का होगा कार्यकाल…

RBI Governor: आईएएस संजय मल्होत्रा बने भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर, तीन वर्षाें का होगा कार्यकाल…

RBI Governor: नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने आईएएस संजय मल्होत्रा को रिजर्व बैंक के 26वें गवर्नर के रूप में नियुक्त किया है। 1990 बैच के आईएएस संजय मल्होत्रा सरकार में राजस्व सचिव के पद पर कार्यरत थे। वे शक्तिकांत दास की जगह लेंगे। शक्तिकांत दास का कार्यकाल मंगलवार (10 दिसंबर) को खत्म हो रहा है।

शक्तिकांत दास वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग और आर्थिक मामलों के विभाग में सचिव के रूप में काम कर चुके हैं। आठ केंद्रीय बजटों पर भी उन्होंने काम किया। 15वें वित्त आयोग के सदस्य भी थे। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने यह फैसला किया है। उनका कार्यकाल 11 दिसंबर 2024 से तीन वर्ष का होगा।

आईएएस अफसर संजय मल्होत्रा के पास वित, कराधान बिजली प्रौद्योगिकी और खनन सहित प्रमुख क्षेत्रों में 33 वर्षाें से अधिक का अनुभव है। हालांकि उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब अर्थव्यवस्था महत्वपूर्ण चुनौतियों और सुधारों से गुजर रही है। संजय मल्होत्रा 1990 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अफसर हैं। उन्होंने आईआईटी कानपुर से कंप्यूटर विज्ञान में इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं।

प्रिंसटन विश्वविद्यालय, यूएसए से सार्वजानिक नीति में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। आईएएस संजय मल्होत्रा काफी अनुभवी अफसर हैं। उन्होंने बिजली, वित, कराधान, सूचना प्रौद्योगिकी और खनन क्षेत्र में अपनी सेवाएं दी हैं। नीचे देखें आदेश…

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share