Rashami Desai News: मुझे बेहोश करके उठाया फायदा… एक्ट्रेस रश्मि देसाई के साथ हुआ घिनौना काम, मां ने जड़ा थप्पड़…

Rashami Desai News: मुंबई। टीवी से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक ऐसे कई सितारे है जो कास्टिंग काउच का शिकार हो चुके हैं. कई बार तो सेलेब्स ने कास्टिंग काउच को लेकर ऐसे खुलासे किए लोगों के मुंह खुले के खुले रह गए. अब हाल ही में सलमान का मोस्ट पॉपुलर शो ‘बिग बॉस 13’ की पूर्व कंटेस्टेंट और टीवी की खूबसूरत एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने अपने साथ हुए कास्टिंग काउच के बारे में शॉकिंग खुलासा किया है.
मीडिया खबर के अनुसार, एक्ट्रेस ने बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में रश्मि देसाई ने अपने साथ हुए उस भयानक हादसे के बारे में बताया जिसे पढ़ने के बाद आप सन्न रह जाएंगे. एक्ट्रेस ने कहा कि ‘एक इंटरव्यू के लिए मुझे बुलाया गया था. मैंने जाकर देखा कि वहां उस आदमी के अलावा कोई भी नहीं था. उस वक्त मैं 16 साल की थी. उसने मुझे बेहोश करने की कोशिश की लेकिन मैं वहां से किसी तरह बाहर निकलने में कामयाब रही.’ एक्ट्रेस ने आगे कहा कि ‘ये पूरी बात मैंने अपनी मां को बताई. मां अगले दिन मेरे साथ उस आदमी से मिलने गईं. मां ने उस शख्स को सबक सिखाने के लिए थप्पड़ जड़ दिया था. वैसे तो ये घटना कई साल पहले हुई थी लेकिन आज भी जहन में ताजा रहती है.’
आपको ये भी बता दें कि, रश्मि देसाई टेलीविजन की फेमस एक्ट्रेस हैं. उतरन सीरियल में तपस्या के रोल ने इन्हें टीवी सीरियल की क्वीन बना दिया था. इसके अलावा वो परी हूं मैं, रावण और ‘बिग बॉस 13’ में भी आईं. इसके साथ ही कई वेब सीरीज और फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. मैरिड लाइफ की बात करें तो रश्मि ने उतरन के को-स्टार नंदीश संधु से साल 2012 में शादी की थी. लेकिन चार साल बाद दोनों का तलाक हो गया. तलाक के बाद रश्मि का कई सितारों के साथ नाम जुड़ा. यहां तक कि ‘बिग बॉस 13’ में बॉयफ्रेंड अरहान खान भी आए थे. दोनों के बीच झूब झगड़ा हुआ था और सलमान ने अरहान की पोल पट्टी खोलकर रख दी थी. फिलहाल एक्ट्रेस का अरहान से ब्रेकअप हो चुका है.






