Rani Chatterjee: मुस्लिम होकर शिव जी के भक्ति में डूबी रानी चटर्जी, हाथ में बाबा का त्रिशूल लिए किया धमाकेदार पोस्ट…

Rani Chatterjee: मुस्लिम होकर शिव जी के भक्ति में डूबी रानी चटर्जी, हाथ में बाबा का त्रिशूल लिए किया धमाकेदार पोस्ट…

Rani Chatterjee: मुंबई। भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अदाकारा हैं। एक्ट्रेस की फिल्में फैंस को खूब पसंद आती है और अब तो एक्ट्रेस ने फैंस को तोहफा देते हुए बड़की बहू छोटकी बहू-2 की अनाउंसमेंट कर दी हैं,जिसके बाद से फैंस का एक्साइटमेंट लेवल काफी बढ गया है लेकिन अब रानी ने एक पोस्ट डालकर सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। रानी ने पहले सावन का पहला पोस्ट किया है और सावन की बधाई दी है लेकिन इस पोस्ट में क्या खास है, ये हम आपको बताते हैं।

दरअसल, रानी चटर्जी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला है,जिसमें उन्होंने अपने चेहरे पर दिन काले निशान लगा रखे हैं और हाथ में बड़ा सा त्रिशूल पकड़ रखा है। पोस्ट में एक्ट्रेस की नजरे नीची हैं लेकिन एक्टर का ओवरऑल लुक काफी धमाकेदार हैं। पोस्ट को शेयर कर रानी ने लिखा-सावन की शुभकामनाएं #2024। ये पोस्ट इसलिए भी खास है क्योंकि रानी का असल नाम सबीहा शेख हैं,जिन्होंने भोजपुरी फिल्मों में काम करने के दौरान अपना नाम बदलकर रानी चटर्जी रख लिया।आज वो इसी नाम से सिनेमा में फेमस हो गई है। यहां देखिए पोस्ट…

बता दें कि एक्ट्रेस हर धर्म के त्योहार को अच्छे से मनाती हैं। वो दीवाली से लेकर नवरात्रि की बधाई फैंस को देती हैं। फैंस भी एक्ट्रेस के पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- आज भी आपका जवाब नहीं है रानी जी, हर हर महादेव। एक अन्य ने लिखा- सावन मास की हार्दिक शुभकामनाएं जय शिव शंकर। एक दूसरे यूजर ने लिखा-पवित्र श्रावण मास के पहले सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएँ। पोस्ट के नीचे आपको तमाम ऐसे कमेंट्स देखने को मिल जाएंगे। काम की बात करें तो रानी की फिल्म दीदी नंबर-1 भी जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share