Ram Rahim News: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिन की मिली फरलो, मिल चुकी है 9 बार राहत

Ram Rahim News: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, 21 दिन की मिली फरलो, मिल चुकी है 9 बार राहत

Ram Rahim News: डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आया है। उसे 21 दिन की फरलो दी गई है। मंगलवार सुबह 6:30 बजे उसे हरियाणा की सुनारिया जेल से पुलिस सुरक्षा के बीच छोड़ा गया। फरलो के दौरान वह उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में स्थित बरनावा आश्रम में रहेगा। बता दें, राम रहीम ने जून में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट से 21 दिन की फरलो मांगी थी, जिसे रद्द किया गया था।

कोर्ट लगा चुका है हरियाणा सरकार को फटकार

इस साल फरवरी में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की याचिका पर सुनवाई करते समय हाई कोर्ट ने हरियाणा सरकार को फटकार लगाई थी और राम रहीम को पैरोल और फरलो की अनुमति नियम के तहत देने को कहा था। समिति ने राम रहीम को बार-बार अस्थायी राहत दिए जाने को कोर्ट में चुनौती दी थी। तब हरियाणा सरकार ने सफाई दी थी कि राम रहीम जैसे 80 कैदियों को पैरोल और फरलो का लाभ नियमों के तहत दिया गया है।

राम रहीम को मिल चुकी है 9 बार राहत

राम रहीम को 2017 में सजा होने के बाद 9 बार पैरोल-फरलो मिल चुकी है। अक्टूबर 2020 में 1 दिन, 21 मई 2021 को 1 दिन, 7 फरवरी 2022 को 21 दिन, जून 2022 को 1 महीने, अक्टूबर 2022 को 40 दिन की पैरोल मिली थी। उसे पिछले साल नवंबर में 29 दिनों की फरलो दी गई थी। 2024 में 19 जनवरी को 50 दिन की पैरोल दी गई थी। लोकसभा चुनाव 2024 के समय भी उसने राहत मांगी थी।

राम रहीम सिरसा स्थित अपने आश्रम में 2 महिला अनुनायियों से रेप के मामले में 20 साल की सजा काट रहा है। उसे पंचकूला की एक विशेष CBI कोर्ट ने अगस्त 2017 में दोषी करार दिया था। इसके अलावा उसपर हत्या का भी मामला था।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share