Rakhi Sawant Arrest: सलमान-शाहरुख से कब तक भीख मांगूंगी'', राखी सावंत को गिरफ्तारी का डर, VIDEO में दिखी गिड़गिड़ाते…

Rakhi Sawant Arrest: सलमान-शाहरुख से कब तक भीख मांगूंगी'', राखी सावंत को गिरफ्तारी का डर, VIDEO में दिखी गिड़गिड़ाते…

Rakhi Sawant Arrest: मुंबई। बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत पिछले काफी लंबे समय से दुबई में फंसी हुई हैं. राखी भारत वापस लौटना चाहती हैं, जिसके लिए उन्होंने बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई थी. अब इसी बीच राखी सावंत का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह गिरफ्तार होने के डर से अपने देश वापस नहीं लौट रही हैं.

दरअसल, भारत वापस लौटने के सवाल पर जब राखी सावंत से पूछा गया कि बॉलीवुड में आपके बहुत करीबी लोग हैं सलमान भाई हैं या कोई ऐसे जो. इस सवाल पर राखी सावंत तुरंत टोकते हुए बोलती हैं, ‘नहीं मैं किसी की मदद नहीं मांगती हूं. यह मेरी जंग है. सलमान भाई, फराह खान, शाहरुख जी तो एक सेकंड में मेरी बेल करा देंगे लेकिन मैं किसी की भी मदद नहीं मांग रही हूं.’ यह कहकर राखी सावंत की आंखों में आंसू आ गए. राखी सावंत ने इंटरव्यू में रोते हुए आगे कहा, ‘मैं कब तक हाथ फैलाती रहूंगी सबके सामने, कब तक भीख मांगती रहूंगी. जीती-जागती भिखारन हो गई हूं मैं. मुझे हिंदुस्तान के कानून पर विश्वास है, जब मेरा गुनाह ही नहीं है तो मुझे क्यों सजा दी जा रही है.’

बता दें की, राखी सावंत और आदिल खान दुर्रानी का विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. राखी सावंत पर कई केस चल रहे हैं, जिनमें उनके एक्स हस्बैंड आदिल खान दुर्रानी द्वारा एफआईआर भी शामिल है. एक्स हस्बैंड का आरोप है कि राखीने दुबई में जो प्रॉपर्टी खरीदी है वह उनकी है जिस पर राखी ने कब्जा कर लिया है. भारत में राखी के खिलाफ एफआईआर दर्ज है और इस वजह से वह अपने देश वापस नहीं लौट रही हैं.

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share