Rajasthan Road Accident: दर्दनाक सड़क हादसा, पति-पत्नी और बेटे समेत एक ही परिवार के छह लोगों की गयी जान, एक की हालत नाजुक

Rajasthan Road Accident: दर्दनाक सड़क हादसा, पति-पत्नी और बेटे समेत एक ही परिवार के छह लोगों की गयी जान, एक की हालत नाजुक

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के सिरोही जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया. सिरोही के आबूरोड में एक तेज रफ्तार कार और ट्रॉले की जबरदस्त टक्कर हो गयी. इस हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई. जबकि एक महिला की हालत गंभीर है. 

कार की ट्रॉले से टक्कर

जानकारी के मुताबिक़, हादसा नेशनल हाईवे 27 पर आबूरोड सदर थाना के किवरली के पास हुआ है. देर रात करीब तीन बजे अहमदाबाद से जालोर जा रही कार की ट्रॉले से टक्कर हो गई. टक्कर इतना तेज था कि तेज धमाका हुआ. इस हादसे में हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. 

वाहन फंसे शव

सड़क हादसे की जानकारी लगते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. सभी लोगों को वाहन से निकाला गया. हादसा इतना भयानक था कि सभी लोग बुरी तरह गाडी में फंस गए. जिसके लिए पुलिस टीम ने क्रेन की मदद से ट्रॉले में फंसी कार को बाहर निकाला और फिर क्रेन से कार के दरवाजे तोड़कर शवों व घायलों को बाहर निकाला गया. चार मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. जबकि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को आबूरोड अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहाँ इलाज के दौरान दो की मौत गयी. एक की हालत अभी भी गंभीर है. 

सदर थानाधिकारी दर्शन सिंह ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान नेशनल हाईवे पर मौजूद हेड कांस्टेबल विनोद ने घटना की आवाज सुनते ही तुरंत मौके पर पहुंचे और तत्काल एंबुलेंस व अधिकारियों को सूचना दी. दर्दनाक हादसे की सूचना पर माउंट आबू डीएसपी गोमाराम चौधरी, सदर थानाधिकारी दर्शन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. और बचाव अभियान चलाया गया. 

छह लोगों की मौत

पुलिस के अनुसार, सभी जालोर के रहने वाले थे. जो कार में सवार होकर गुजरात के अहमदाबाद से जालोर जा रहे थे. कार में कुल 7 लोग सवार थे, जिसमें 6 की मौत हो गई. हादसे में नारायण प्रजापत (58) उनकी पत्नी पोशी देवी (55) और बेटे दुष्यंत (24) निवासी कुम्हारों, कार चालक कालूराम (40), यशराम (4) और जयदीप पुत्र पुखराज प्रजापत बास की मौत हो गई. जबकि दरिया देवी (35) पत्नी पुखराज की हालत गंभीर है. जिसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में सिरोही रेफर कर दिया गया है. 

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share