Raipur- Vishakhapatanam Express Land Scam: बिग ब्रेकिंग: राज्य सरकार ने 324 करोड़ के मुआवजा घोटाले की EOW जांच का किया ऐलान…

Raipur- Vishakhapatanam Express Land Scam: बिग ब्रेकिंग: राज्य सरकार ने 324 करोड़ के मुआवजा घोटाले की EOW जांच का किया ऐलान…

Raipur- Vishakhapatanam Express Land Scam: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए भारतमाला मुआवजा स्कैम की EOW से जांच की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोटूक कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। बता दें कि आज विधानसभा में यह मामला उठा था। NPG न्यूज़ ने प्रमुखता के साथ इस घोटाले का खुलासा किया था।

भारत माला परियोजना के तहत रायपुर से विशाखापटनम इकानामिक कारीडोर के लिए भूअर्जन में करोड़ों के भ्रष्टाचार का मामला सदन में गूंजा। नेता प्रतिपक्ष डा चरणदास महंत ने कहा कि रायपुर जिले के अभनपुर तहसील के चार गांव की जमीन के अधिग्रहण और भू अर्जन में किए गए फर्जीवाड़ा का मुद्दा उठाया था। इन चार गांव के जमीन के भूअर्जन में राजस्व अफसरों ने 43 करोड़ 19 लाख रुपये का खेला कर दिया है। भारत माला परियोजना के तहत प्रदेश में विभिन्न हिस्सों में चल रहे सड़क निर्माण के लिए भूअर्जन में 324 करोड़ से अधिक का घोटाला सामने आया है। एनपीजी ने भूअर्जन के नाम पर किए गए परत-दर-परत घोटाले की रिपोर्ट प्रकाशित की थी। एनपीजी की रिपोर्ट के बाद सदन में मामला गूंजा था। नेता प्रतिपक्ष डा चरणदास महंत ने बड़े पैमाने पर की गई गड़बड़ी की सीबीआई से जांच की मांग की थी। नेता प्रतिपक्ष ने सदन में मुख्यमंत्री से इस संबंध में अपनी मांगे रखी थी।

राजस्व मंत्री ने कमिश्नर से जांच कराने दिया था आश्वासन

सदन में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कमिश्ननर से जांच कराने का आश्वासन दिया था। राजस्व मंत्री ने सदन को यह भी आश्वस्त कराया था कि भूअर्जन में करोड़ों का खेला करने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

सीएम ने ईओडब्ल्यू जांच की घोषणा

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना में भूअर्जन के नाम पर करोड़ों रूपये की गड़बड़ी को गंभीरता से लेते हुए ईओडब्ल्यू से जांच कराने की घोषणा कर दी है। सीएम की घोषणा के बाद माना जा रहा है कि जल्द ही फाइल ईओडब्ल्यू के हवाले कर दिया जाएगा।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share