Raipur News: पान ठेले की आड़ में चल रहा था ये काम, पुलिस ने दो सगे भाई को पकड़ा, 20 लाख का माल भी बरामद

Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने हुक्का बेचते दो सगे भाई को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 20 लाख का माल भी जब्त किया है। पकड़े गये आरोपी बड़े ही शातिर है। पुलिस की आंखों में धूल झोंककर पान ठेले की आड़ में हुक्के का व्यापार कर रहे थे। दोनों भाई इसी मामले में पहले भी जेल जा चुके है।
जानिए पूरा मामला
दरअसल, 8 अप्रैल को एंटी एंड साईबर क्राइम को सूचना मिली थी कि खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत राजीव नगर स्थित मकान में एक व्यक्ति द्वारा हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्रियों की ब्रिकी की जा रही है। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लिया और एक पाईंटर को ग्राहक बनाकर आरोपी के पास भेजा। आरोपी द्वारा जैसे ही पाईंटर को सामान पर्चेस कराया, उसी दौरान आरोपी को रंगे हाथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहन लाल मंदानी बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके मकान की तलाशी लेने पर मकान के कमरे में हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्रियों का जखीरा मिला। आरोपी से प्रतिबंधित सामग्रियों के वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखाया गया।
आरोपी के कब्जे से हुक्का पॉट, पाईप, नोजल, कोल, गोगो, विभिन्न प्रकार के फ्लेवर, तम्बाकू तथा हुक्का से संबंधित अन्य सामग्री को जब्त किया गया। साथ ही थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 80/25 धारा 4(क), 21(1) सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य उत्पादन प्रदाय और वितरण का विनिमय) अधिनियम 2003 एवं संशोधन अधिनियम 2023 का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्रवाई की गई।
इसी तरह से गोलबाजार पुलिस के द्वारा जयस्तंभ चौक के पास मयूरा होटल के बाजू स्थित राज पान पैलेस दुकान में प्रतिबंधित हुक्का बेचते हुए संचालक अशोक कुमार मंदानी को गिरफ्तार किया गया। साथ ही हुक्का पॉट, पाईप, नोजल, कोल, गोगो, विभिन्न प्रकार के फ्लेवर, तम्बाकू तथा हुक्का जब्त किया गया। दोनों आरोपियों से जब्त माल की कीमत 20,00,000 रूपये है।
आरोपी मोहन लाल मंदानी एवं अशोक कुमार मंदानी दोनों रिश्ते में सगे भाई है। दोनों आरोपी पूर्व में भी हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्रियों का भण्डारण व बिक्री करने के प्रकरणों में जेल जा चुके है।
गिरफ्तार आरोपी
मोहन लाल मंदानी पिता स्व. बलूप कुमार मंदानी उम्र 63 साल निवासी मकान नंबर एम-34 राजीव नगर थाना खम्हारडीह रायपुर।
अशोक कुमार मंदानी पिता स्व. बलूप कुमार मंदानी उम्र 58 साल निवासी राजीव नगर खम्हारडीह रायपुर।