Raipur News: खोया मोबाइल दोबारा पाने की नहीं थी उम्मीद, पुलिस के लौटाने पर खिले लोगों के चेहरे, 1.25 करोड़ रूपये के मोबाइल फोन को राजधानी पुलिस ने ढूंढ निकाला…

Raipur News: खोया मोबाइल दोबारा पाने की नहीं थी उम्मीद, पुलिस के लौटाने पर खिले लोगों के चेहरे, 1.25 करोड़ रूपये के मोबाइल फोन को राजधानी पुलिस ने ढूंढ निकाला…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी पुलिस की विशेष पहल पर गुम हुए 601 मोबाइल फोन को बरामद किया गया है। अलग-अलग कंपनियों के इन मोबाइल फोन की कीमत लगभगग 1.25 करोड़ रुपये है। इन्हें इनके मालिकों को सिविल लाइन कंट्रोल रूम में बुलाकर सौंपा गया। अपने गुम हुए मोबाइल फोन को वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे।

दरअसल, गुम मोबाइल फोन की घटना को एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने गंभीरता से लिया और अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को फोन ढूंढ कर बरामद करने निर्देश दिए। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थानों की संयुक्त टीम द्वारा आवेदकों द्वारा प्रस्तुत गुम मोबाइल फोन के आवेदनों पर गुम हुए मोबाइल फोन को ढूंढने का विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस टीम द्वारा गुम हुए कुल 601 नग मोबाईल फोन को प्रदेश सहित अन्य राज्यों के अलग-अलग स्थानों से ढूंढ कर बरामद किया गया। कुल 601 नग मोबाईल फोन कीमती लगभग 1 करोड़ 25 लाख रूपये बरामद कर उनके स्वामियों को लौटाया गया।

गुम/चोरी हुए मोबाईल फोन को बरामद करने के दौरान गुम या चोरी के मोबाइल को वर्तमान में चला रहे लोगों से संपर्क कर मोबाइल को जमा करने को कहा गया था। जिस पर टीम के अन्य राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित कर मोबाइल धारक को तस्दीक कराकर उनसे मोबाईल फोन बरामद कर थाने में जमा कराया गया। अन्य राज्यों एवं विभिन्न जिलों से मोबाइल फोन को कुरियर के माध्यम से मंगाया गया। रायपुर पुलिस द्वारा अन्य राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर मोबाइल फोन बरामद किया गया। जिसमें से उड़ीसा, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखण्ड तथा बिहार से मोबाईल फोन बरामद किया गया।

पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मोबाइल बरामद कर रायपुर पुलिस द्वारा उनके धारकों को वितरित किया गया है। गुम मोबाइल फोन प्राप्त होने पर मोबाइल फोन स्वामियों द्वारा रायपुर पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा कर धन्यवाद दिया गया।

रायपुर पुलिस समस्त जनता से अपील करती है, कि मोबाईल फोन गुम/चोरी होने की स्थिति में तत्काल www.ceir.gov.in पोर्टल में गुम होने के संबंध में जानकारी भेजे एवं अपने नजदीकी थाना/सायबर सेल से संपर्क करें, जिससे मोबाईल फोन का किसी भी अपराध में उपयोग ना हो सके। अपने मोबाईल फोन को हमेषा पासवर्ड प्रोटेक्टेड रखें। जागरूक रहकर किसी भी प्रकार के सायबर अपराध से बचा जा सकता है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share