Raipur News: सवारियों से भरी पिकअप पलटी, 14 घायल, एक की मौत…

Raipur News: सवारियों से भरी पिकअप पलटी, 14 घायल, एक की मौत…

Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज तेज रफ़्तार पिकअप पलट गई। पिकअप सवार 14 लोग घायल हो गये। वहीं, एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक ये हादसा अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम थनौद चैक की है। बताया जा रहा है कि आज सुबह पिकअप में सवार होकर 20 से अधिकर लोग नवा रायपुर के ग्राम बंजारी जा रहे थे। इस दौरान ड्राइवर पिकअप को लापरवाही और तेज रफ़्तार से सड़क में दौड़ा रहा था। तभी उसकी गाड़ी अनियंत्रित हो कर थनौद चैक के पास पलट गई। घटना में 14 लोग घायल हो गये और एक की मौत हो गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक युवक का नाम तोम लाल साहू पिता अश्वनी साहू ग्राम पोंड थाना गोबरा नवापारा था।

घायलों के नाम…

1.नरेंद्र कुमार बघेल पिता पुनीत राम बघेल उम्र 42 वर्ष ग्राम खोला थाना अभनपुर

2. श्रीमती चंद्रवती पति संतोष तारक उम्र 50 वर्ष ग्राम खोला थाना अभनपुर

3. श्रीमती जमुना सोनवानी पति मोतीलाल उम्र 40 वर्ष ग्राम खोला

4. श्रीमती तुलसी बाई पति कपिल उम्र 35 वर्ष ग्राम खोला

5. श्रीमती रेखा पति मुकेश ढीढी उम्र 25 वर्ष ग्राम खोला

6. श्रीमती चित्ररेखा पति राकेश कुमार ढिढ़ी उम्र 26 वर्ष ग्राम खोला

7. श्रीमती सविता टंडन पति नंद कुमार टंडन उम्र 40 वर्ष ग्राम खोला

8. प्रियांशु बघेल पिता नरेंद्र बघेल उम्र 18 वर्ष ग्राम खोला

9. सोनार कौशिक पिता खूबचंद उम्र 50 वर्ष ग्राम खोला

10. हितेश कुर्रे पिता शंकर लाल कुर्रे उम्र 32 वर्ष ग्राम खोला

11. रुक्मणी तारक पति मुक्ती तारक उम्र 47 वर्ष ग्राम खोला

12. रुक्मिणी बाई पति चेतराम सोनवानी 36 साल ग्राम खोला

13. पूर्णिमा बघेल पति नरेंद्र बघेल 36 साल ग्राम खोला

14. मनोज पाल पिता गांव गौरव पाल उम्र 36 वर्ष ग्राम पोंड थाना गोबरा नावापारा

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share