Raipur News: दर्दनाक हादसा, पांच लोगों की मौत, डिवाइडर तोड़कर तेज रफ़्तार ट्रक से टकराई…

Raipur News: दर्दनाक हादसा, पांच लोगों की मौत, डिवाइडर तोड़कर  तेज रफ़्तार ट्रक से टकराई…

Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया। पांच लोगों से भरी कार अनियंत्रित होकर तेज ट्रक से जा टकराई। घटना में कार के परखच्चे उड़ गये। साथ ही कार सवार पांचों की कार के अंदर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना राजिम के उमरिया ग्राम की है।

जानकारी के मुताबिक, उरला के रहने वाला एक परिवार पांच लोग SUV कार में सवार होकर निकले थे। कार में महिलाएं भी मौजूद थी। इस दौरान राजिम के ग्राम उमरिया, मयूर काॅलेज के पास उनकी कार का टायर अचानक फट गया, जिसके बाद अनियंत्रित होकर कार नेशनल हाइवे की डिवाइडर तोड़कर सड़क की दूसरी तरफ तेज रफ़्तार ट्रक से जा टकरा गई।

हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गये। और अंदर बैठे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही राजिम व मंदिर हसौद पुलिस मौके पर पहुंची और कार के अंदर फंसे शवों को निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही मृतकों की पहचान की जा रही है।

बता दें कि इस हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया था। पुलिस मौके पर पहुंची और रास्ते को क्लियर करवाया गया। इधर एक साथ पांच मौतों से सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share