Raipur News: 32 लाख का अफीम पकड़ाया, छत्तीसगढ़ में खपाने पहुंचा था पंजाब का कुलजिन्दर सिंह, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Raipur News: 32 लाख का अफीम पकड़ाया, छत्तीसगढ़ में खपाने पहुंचा था पंजाब का कुलजिन्दर सिंह, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी पुलिस ने नशे की तस्करी करने वाले एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 32 लाख का प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम जब्त किया है। आज इस मामले में पुलिस ने खुलासा कर इसकी जानकारी मीडिया को दी।

जानिए क्या था मामला

दरअसल, एसपी डॉ. संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। नारकोटिक्स एक्ट पर प्रभावी कार्रवाई करने विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जा रही है।

रंगे हाथ पकड़ा गया 

इसी क्रम में 30 अगस्त को सूचना मिली कि पंडरी एक्प्रेसवे के नीचे एक व्यक्ति एक्टीवा वाहन क्रमांक सीजी 04 पी.एस. 5109 में अवैध मादक पदार्थ अफीम रखा है। और बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश कर रहा है। जिस पर ASP शहर लखन पटले, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन अनुराग झा द्वारा थाना प्रभारी सिविल लाइन को सूचना की। जांच कर आरोपी को अफीम के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशि दिया गया, जिस पर थाना सिविल लाईन पुलिस टीम द्वारा रेड कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपी ने  मादक पदार्थ अफीम रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2.106 किलोग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम तथा घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन क्रमांक सीजी 04 पी.एस. 5109 जुमला कीमती लगभग 32,13,340/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 475/24 धारा 18(बी) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

कुलजिन्दर सिंह पिता सरदार चन्नन सिंह उम्र 49 साल पता ग्राम कल्लू सोहना, थाना कादिया, जिला गुरदासपुर पंजाब। हालपता गुरूद्वारा के पीछे, टावर वाला मकान श्यामनगर, थाना तेलीबांधा रायपुर

कार्रवाई में उनि. नरसिंह साहू, सउनि. प्रमोद शुक्ला, प्र.आर. 283 टीकेमणी कुमार, आर. 2600 महेन्द्र वर्मा, आर. कमलेश सिंह राजपुत, आर. दीपक पटेल, आर. तोरण उपाध्याय एवं आर. मेघराज बैस की महत्वपूर्ण भूमिका रही। नीचे देखें वीडियो…


 

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share