Raipur News: नाबालिग लड़की की हत्या! नये साल के पहले दिन मिली लाश, पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर

Raipur News: नाबालिग लड़की की हत्या! नये साल के पहले दिन मिली लाश, पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर

Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में नाबालिग बालिका का शव नाले में मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस और एफएसएल की टीम घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची है। मृतिका की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले को हत्या से जोड़कर इसकी जांच शुरू कर दी है। घटना खमतराई थाना इलाके की है।

जानकारी के मुताबिक, नाबालिग का शव खमतराई क्षेत्र के बिलासपुर रोड रावाभांठा के एक सुखे नाले में मिला है। मृतिका की उम्र लगभग 16 से 17 वर्ष के बीच बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि बालिका को पहले मारा गया, फिर उसके शव को नाले के पास फेंक दिया गया।

वहीं, बालिका की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर है। जांच जारी है। फिलहाल, अभी ये जानकारी नहीं मिल पाई है कि बालिका को यहां लाया कैसे गया और किन परिस्थियों में उसकी मौत हुई है। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

CG में डबल मर्डर से सनसनीः बजरंग दल के नेता की हत्या, बचाने आये साथी को भी मार डाला…

रायपुर। नये साल के एक दिन पहले राजधानी में डबल मर्डर से हडकंप मच गया है। छह बदमाशों ने मिलकर बजरंग दल के नेता और उसके साथी की बेरहमी से हत्या कर दी। इस हत्याकांड के बाद आक्रोशित बजरंग दल के कार्यकताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही पदाधिकारियों ने पुलिस को चेतावनी दी कि अगर सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो उनके द्वारा राजधानी में बड़ा प्रदर्शन… पढ़ें पूरी खबर…

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share