Raipur News: पढ़ाने के बहाने आदिवासी बच्चों को रायपुर लाये, फिर पैर दबवाए और झूठे बर्तन धुलवाए, पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार, पति को आजीवन कारावास

Raipur News: रायपुर। आदिवासी बच्चों को सरकारी स्कीम में पढ़ाने के बहाने रायपुर लाकर उनसे घरेलू काम करवाने वाली फरार महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला और उसके पति ने एनजीओ के माध्यम से कांकेर के तीन बच्चों को पढ़ाने के नाम पर रायपुर लाये और फिर अपने घर में रखकर उन बच्चों से बर्तन धुलवाए और झाडू-पोछा भी लगवाए। इतना ही नहीं पति-पत्नी इन बच्चों से अपने पैर भी दबवाते थे। इसकी जानकारी जब बच्चों के परिजनों को हुई तो उन्होंने इसकी शिकायत कबीर नगर थाने में दर्ज करवाई थी। कोर्ट ने मामले में महिला के पति को 2022 में आजीवन कैद की सजा सुनाई है।
जानिए पूरा मामला
दरअसल ये पूरा मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है। कबीर नगर फेज-4 में सतीश शर्मा उर्फ शितिज अपनी पत्नी बिनिता शर्मा के साथ रहता था। सन 2014-15 में जवाहर उत्कर्ष योजना के तहत कांकेर के 3 आदिवासी बच्चो का चयन गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने हेतु किया गया था। आरोपी सतीश शर्मा के द्वारा बस्तर मित्र फाउंडेशन के नाम से झूठी जानकारी देकर रजिस्ट्रार फॉर्म एवं रजिस्ट्रेशन करवा कर वेदांता इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का प्रमाणीकरण शिक्षा विभाग से करवाया, फिर आदीम जाति एवं अनुसूचित जाति के आदिवासी क्षेत्र के छात्रों को अपने निवास कबीर नगर फेस 4 में रखे।
इस दौरान आरोपी अपनी पत्नी बिनीता शर्मा आदिवासी बच्चों को घरेलू काम झाड़ू पोछा बर्तन गाड़ी धोना हाथ पैर दबाना पूरे समय घर का काम करवाते थे। इतना ही नहीं बच्चों के परिजनों का फोन आने पर बात नहीं करवाते थे। फोन आने की जानकारी भी संबंधित बच्चे को नहीं देते थे।
इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो उन्होंने इसकी शिकायत कबीर नगर थाने में दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर आरोपी सतीश शर्मा को गिरफ्तार किया था, पति की गिरफ्तारी के बाद से महिला फरार थी। प्रकरण के फरार आरोपिया बिनीता शर्मा की पता तलाश करते हुए गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से आरोपियां को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपिया-बिनीता शर्मा उर्फ बिनीता शर्मा पति सतीश शर्मा पूर्व क्षितिज शर्मा उम्र 38 वर्ष साकिन स्थाई पता मयूर विहार फेस 2 हाउस नंबर 190 पैकेट भी परपरगंज ईस्ट दिल्ली वर्तमान पता प्रतीक ग्रैंड सिटी फ्लैट नंबर पी साकिन स्थाई पता मयूर विहार फेस 2 हाउस नंबर 190 पॉकेट-बी परपरगंज ईस्ट दिल्ली वर्तमान पता प्रतीक ग्रैंड सिटी फ्लैट नंबर पी 4 मकान नंबर 404 4th फ्लोर सिद्धार्थ विहार थाना विजयनगर जिला गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश