Raipur News: होटल के बेड पर मिली बिहार की युवती की लाश, शराब और सिगरेट के पैकेट भी मिले..

Raipur News: होटल के बेड पर मिली बिहार की युवती की लाश, शराब और सिगरेट के पैकेट भी मिले..

रायपुर। राजधानी के एक होटल में बिहार की युवती की संदिग्ध स्थिति में लाश मिली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। होटल के कमरे से पुलिस को शराब की बोतल भी मिली है।

जानकारी के मुताबिक, घटना गंज थाना क्षेत्र के नहर पारा स्थित होटल रिलैक्स की है। बताया जा रहा है कि होटल में पिछले 8 मार्च को बिहार नालंदा निवासी मृतिका जोया खातून 30 वर्ष कोलकाता निवासी अपनी एक अन्य सहेली के साथ रुकी हुई थी। सोमवार 11 मार्च को उसकी सहेली होटल से चली गई थी। इसके बाद कमरे में सिर्फ जोया ही थी। शाम तक जब कमरे से किसी तरह का ना कोई आर्डर आया और ना ही कोई हलचल हुई। होटल के कर्मचारियों को संदेह हुआ और जोया के कमरे को बाहर से खटखटाया गया। काफी आवाज देने के बाद भी दरवाजा अंदर से नहीं खुला। होटल के कर्मचारियों ने किसी तरह से दरवाजा खुलवाया और अंदर देखा तो जोया का शव पड़ा हुआ था।

गंज पुलिस भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की गई। मृतिका की सहेली से भी पूछताछ की जा रही है। साथ ही होटल के सीसीटीवी कैमरों की भी पड़ताल की जा रही है। मृतिका की सहेली ने पुलिस को बताया कि जोया ने पेट दर्द की बात कही थी। फिलहाल इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share