Raipur News: राजधानी के AT ज्वेलर्स में जोरदार ब्लास्ट, लगी आग, अंदर फंसे ग्राहक और कर्मचारी, जाने फिर क्या हुआ

Raipur News: राजधानी के AT ज्वेलर्स में जोरदार ब्लास्ट, लगी आग, अंदर फंसे ग्राहक और कर्मचारी, जाने फिर क्या हुआ

रायपुर। राजधानी के बड़े ज्वेलर्स कारोबारी अनोपचंद-त्रिलोकचंद के ज्वैलरी शॉप में जोरदार ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि AC के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है, जिस वक्त ये धमाका हुआ उस वक्त दुकान में कर्मचारियों के साथ साथ ग्राहक भी थे।

जानकारी के मुताबिक, घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के सदर बाजार स्थित AT ज्वेलर्स की है। आज दोपहर शॉप में कर्मचारी और ग्राहक थे। इस दौरान अचानक दुकान के अंदर लगे AC में ब्लास्ट हो गया। धमाका होते ही AC में भीषण आग लग गई। इधर जैसे ही इसकी जानकारी कर्मचारियों और ग्राहकों को हुई तो अफरातफरी मच गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्राहकों व कर्मचारियों को बाहर निकाला गया। साथ ही दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई।

मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और कुछ ही देर में आग पर काबू पाया गया। हालांकि अच्छी बात ये रही कि इस घटना में किसी भी ग्राहक या कर्मचारियों को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। हादसा कैसे हुआ इसकी जांच कोतवाली थाना पुलिस के द्वारा की जा रही है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share