Rain Alert: छत्तीसगढ़ में होगी फिर झमाझम बारिश, चार जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी, इन जिलों के लिए क्या कुछ कहा मौसम विभाग ने

Rain Alert: छत्तीसगढ़ में होगी फिर झमाझम बारिश, चार जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी, इन जिलों के लिए क्या कुछ कहा मौसम विभाग ने

Rain Alert रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने प्रदेश के चार जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटे के दौरान बस्तर, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और बीजापुर में झमाझम बारिश होगी। गरज चमक के साथ इन जिलों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। 

वहीं, सुकमा, कांकेर, कबीरधाम, रायगढ़, कोरबा, राजनांदगांव, कबीरधाम के लिए येलो अलर्ट के साथ वेरी हैवी रैन का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अगले 24 घंटो के दौरान अति भारी बारिश हो सकती है।

दरअसल, प्रदेश में मानसून सक्रिय रहा। प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। वहीं, दो स्थानों में भारी वर्षा दर्ज हुई। सर्वाधिक वर्षा स्टेशन गंगलूर बीजापुर में 11 सीएम दर्ज की गई।

प्रदेश के दुर्ग व रायपुर संभाग में अधिकतम तापमान सामान्य रहे। बिलासपुर व सरगुजा संभागों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम तथा बस्तर संभाग में अधिकतम तापमान सामान्य से उल्लेखनीय कम रहे। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32. डीग्री सेल्सियस AWS दुर्ग में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.4 डीग्री सेल्सियस AWS नारायणपुर में दर्ज की गई।

जानिए तापमान

लालपुर रायपुर में 30.2, माना एयरपोर्ट 29.3, बिलासपुर 29.2, पेण्ड्र्ारोड 27.6, अम्बिकापुर 27.8, जगदलपुर 25.7, दुर्ग 30.6 और राजनांदगांव में 31.0 दर्ज की गई।   

जानिए मौसम विभाग की भविष्यवाणी

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी झारखंड और आसपास के क्षेत्र पर कल का निम्न दबाव का क्षेत्र लगभग पश्चिम की ओर बढ़ गया और दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश और इससे निकट उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश के ऊपर भी कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। इसके लगभग पश्चिम की ओर बढ़ने और 26 तारीख तक पश्चिमी मध्य प्रदेश पर एक दबाव में तब्दील होने और 27 अगस्त तक दक्षिण राजस्थान और निकटवर्ती उत्तरी गुजरात तक पहुंचने की संभावना है।

उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर समुद्र तल से 5.8 किमी पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। उत्तरी बंगाल की खाड़ी पर कल का चक्रवाती परिसंचरण अब औसत समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किर्मी के बीच है। इसके प्रभाव से अगले 48 घंटों के दौरान इसी क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

 मॉनसून द्रोणिका अब जैसलमेर, कोटा, खजुराहो, दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश और निकटवर्ती उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश, रांची, कोंटाई पर कम दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र से होकर दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक जाती है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share