Rail News: रिश्‍वत लेते पकड़े गए रेल मंडल के डीआरएम: जगदलपुर में काम करे ठेकेदारों से ले रहे थे 25 लाख

Rail News: रिश्‍वत लेते पकड़े गए रेल मंडल के डीआरएम: जगदलपुर में काम करे ठेकेदारों से ले रहे थे 25 लाख

Rail News: एनपीजी न्‍यूज डेस्‍क

मंडल रेल प्रबंधक को सीबीआई ने 25 लाख रुपये की रिश्‍वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। डीआरएम के साथ दो और लोगों को पकड़ा गया है।

बताया जा रहा है कि सीबीआई ने भुवनेश्‍वर रेल मंडल के डीआरएम सौरभ कुमार को मुंबई में 25 लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है। मामला छत्‍तीसगढ़ की बस्‍तर रेल लाईन परियोजना से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि हाल ही में सौरभ कुमार जगदलपुर आए थे। इस दौरान उन्‍होंने वहां काम कर रही मुंबई और पुणे की कंपनियों पर 3.17 करोड़ का जुर्माना लगाया था, जिसे कम करने डीआरएम व कंपनी संचालकों के बीच 25 लाख की डील हुई थी। डील की रकम लेते समय ही सीबीआई ने सौरभ कुमार को रंगे हाथों पकड़ लिया।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share