Raigarh News: जमीन विवाद में भतीजे की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
![Raigarh News: जमीन विवाद में भतीजे की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार](https://haridwarkesari.com/wp-content/uploads/2024/10/1249147-crime-news.webp.webp)
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जमीन हिस्सा बटवारा को लेकर भतीजे पर धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, घायल को ईलाज के लिए सीएचसी लैलूंगा में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। लैलूंगा पुलिस ने आरोपित रामसाय खलखो को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है।
दरअसल, 14 फरवरी की शाम लैलूंगा पुलिस को ग्राम सोनाजोरी जोटोपारा में मारपीट की सूचना मिली, तत्काल थाने से स्टाफ ग्राम सोनाजोरी भेजा गया। जहां आहत ईश्वर खलखो की पत्नी तारा खलखो (उम्र 20 साल) ने बताया कि पति और उसके बडे़ पिता रामसाय खलखो की समलाती भूमि सोनाजोरी स्थित है। दोनों का हिस्सा बटवांरा हो चुका है, पति ईश्वर खलखो और बडे़ पिता रामसाय खलखो का जमीन हिस्सा बटवांरा को लेकर हमेशा विवाद होता रहता था।
बडे़ पिता जमीन बटवांरा नहीं दूंगा कहकर लोहे का धारदार बसूला को लेकर आया और गाली गलौच कर पति ईश्वर खलखो के सिर पर मारा, जिससे सिर में चोंट लगने से काफी खून निकला और ईश्वर बेहोश हो गया था। आहत ईश्वर खलखो को ईलाज के लिये CHC लैलूंगा ले जाकर भर्ती कराया गया।
घटना की रिपोर्ट पर थाना लैलूंगा में हत्या का प्रयास का मामला अप0क्र0 48/2025 धारा 109 BNS के तहत कायम कर तत्काल पुलिस ने आरोपी रामसाय खलखो पिता सुकरू खलखो उम्र 60 साल निवासी जोटोपारा सोनाजोरी, थाना लैलूंगा को हिरासत में लिया।
आरोपी ने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया है जिससे घटना में प्रयुक्त धारदार लोहे का बसूला जब्त कर जेल दाखिल किया गया है। वहीं आहत के ईलाज दौरान मौत की सूचना पर प्रकरण में धारा 103(1) BNS जोड़ा गया है, आगे की कार्रवाई जारी है।