PSC scam CBI raid: PSC घोटाला में आईएएस और नेताओं के ठिकानों पर CBI का छापा: बिलासपुर, भिलाई, रायपुर, कुरुद में चल रही है जांच

PSC scam CBI raid: PSC घोटाला में आईएएस और नेताओं के ठिकानों पर CBI का छापा: बिलासपुर, भिलाई, रायपुर, कुरुद में चल रही है जांच

PSC scam CBI raid: रायपुर। कांग्रेस सरकार के दौरान राज्‍य लोक सेवा आयोग (पीएससी) की भर्तियों में हुई कथित गड़बड़ी की जांच कर रही सीबीआई ने आज एक साथ प्रदेश के कई स्‍थानों पर दबिश दी है। सीबीआई जिन लोगों के ठिकानों पर जांच कर रही है उनमें पूर्व आईएएस, पुलिस अफसर और नेता शामिल हैं। छापे की कार्यवाही रायपुर के साथ ही भिलाई, दुर्ग, बिलासपुर और कुरुद सहित अन्‍य स्‍थानों पर चल रही है।

सूत्रों के अनुसार सीबीआई ने आज तड़के राज्यपाल के सचिव रहे आईएएस अमृत खलको, पीएससी के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी और कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के निवास समेत कई स्थानों पर एक साथ पहुंची। प्रदेश में कुल 16 स्‍थानों पर सीबीआई की जांच चल रही है। सीबीआई जांच की खबर से पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है।

इन स्‍थानों पर पहुंची है सीबीआई

– भिलाई स्थित तालपुरी कालोनी में ROSE 240 बंगला में सीबीआई की टीम पहुंची। कंकर के डीआईजी कन्हैयालाल ध्रुव के मैत्री नगर 39 /02 बंगले पर भी सीबीआई की कार्यवाही की सूचना आ रही है। भिलाई में ही सेक्टर 2 में सड़क 13 एल कौशिक के बंगले पर भी सीबीआई की कार्यवाही चल रही है।

बिलासपुर में कांग्रेस नेता राजेन्द्र शुक्ला के निवास पर रेड

सीबीआई की टीम ने बिलासपुर में कांग्रेस नेता व बिलासपुर कृषि उपज मंडी के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला के निवास पर दबिश दी। सीबीआई की आठ सदस्यीय टीम सबसे पहले यदुनन्दनगर स्थित राजेन्द्र शुक्ला के पुराने मकान पहुंची। इसके तिफरा परसदा स्थित नए घर पहुंची। सुबह करीब 6 बजे अधिकारियों ने दरवाजे पर दस्तक दिया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि राजेन्द्र शुक्ला दो दिन से घर से बाहर है।एक महिला और 7 पुरूष अधिकारियो के साथ सीबीआई की टीम बिलासपुर पहुंची। परिवार के सदस्यों से बातचीत करने के बाद सीबीआई की टीम राजेन्द्र शुक्ला के नए मकान पहुंची।राजेन्द्र शुक्ला का बेटा स्वर्णिम शुक्ला का चयन पीएससी में हुआ है। पीएससी 2022-23 को लेकर लगातार भ्रष्टाचार का आरोप लगाया जा रहा था।

पीएम की घोषणा पर सीएम की अमल

राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु साय ने वर्ष 2022-23 पीएससी परीक्षा जांच का आदेश दिया। सीबीआई की टीम आज कांग्रेस नेता राजेन्द्र शुक्ला के घर पहुंची। बन्द कमरे में घर के सदस्यों स पूछताछ हो रही है।

इनकी नियुक्ति को ननकीराम कंवर ने हाइकोर्ट में दी थी चुनौती

0 नितेश, डिप्टी कलेक्टर, पीएससी के अध्यक्ष तामन सिंह सोनवानी का पुत्र, सरनेम छिपाया गया

0 साहिल, डीएसपी, पीएससी के अध्यक्ष तामन सिंह सोनवानी के बड़े भाई का पुत्र, सरनेम छिपाया गया

0 निशा कोशले, डिप्टी कलेक्टर, पीएससी के अध्यक्ष तामन सिंह के पुत्र नितेश की पत्नी

0 दीपा अजगले/आडिल जिला आबकारी अधिकारी, पीएससी के अध्यक्ष तामन सिंह सोनवानी के भाई की बहू

0 सुनीता जोशी, लेबर आफिसर, पीएससी के अध्यक्ष तामन सिंह सोनवानी की बहन की पुत्री

0 सुमित ध्रुव, डिप्टी कलेक्टर, लोक सेवा आयोग के सचिव अमृत खलखो का पुत्र

0 नेहा खलखो, डिप्टी कलेक्टर, लोक सेवा आयोग के सचिव अमृत खलखो का पुत्री

0 निखिल खलखो, डिप्टी कलेक्टर, लोक सेवा आयोग के सचिव अमृत खलखो का पुत्र

0 साक्षी ध्रुव, डिप्टी कलेक्टर, बस्तर नक्सल आपरेशन के डीआइजी ध्रुव की पुत्री

0 प्रज्ञा नायक, डिप्टी कलेक्टर कांग्रेस नेता के ओएसडी के रिश्तेदार क पुत्री

0 प्रखर नायक, डिप्टी कलेक्टर, कांग्रेस नेता के ओएसडी के रिश्तेदार का पुत्र

0 अन्यया अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता की पुत्री

0 शशांक गोयल, डिप्टी कलेक्टर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुधीर कटियार का दामाद

0 भूमिका कटियार, डिप्टी कलेक्क्टर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुधीर कटियार की पुत्री।

0 खुशबू बिजौरा, डिप्टी कलेक्टर, कांग्रेस नेता के ओएसडी के साढू भाई की पुत्री।

0 स्वर्णिम शुक्ला, डिप्टी कलेक्टर, कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला की पुत्री

0 राजेंद्र कुमार कौशिक, डिप्टी कलेक्टर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता का पुत्र

0 मिनीक्षी गनवीर, डिप्टी कलेक्टर, गनवीर की पुत्री जो कि लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी के साथ रहती हैं।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share