Program of Vishnudeo Sai: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्यक्रम: महतारी वंदन की शुरुआत, स्मार्ट रीडिंग जोन के साथ रायपुर को देंगे यह सौगात

Program of Vishnudeo Sai: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज (19 मार्च) को पूरे दिन राजधानी रायपुर में रहेंगे। इस दौरान सीएम राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना की शुरुआत करेंगे। यह कार्यक्रम रायपुर के साइंस कालेज मैदान में होगा। इसके साथ ही सीएम साय रायपुर को कई और सौगात भी देंगे।







