Priyanka Chopra News: प्रियंका चोपड़ा ने की अपनी नई फिल्म की घोषणा, एक्टर 'कार्ल अर्बन' के साथ नज़र आएंगी इस फिल्म में…

Priyanka Chopra News: प्रियंका चोपड़ा ने की अपनी नई फिल्म की घोषणा, एक्टर 'कार्ल अर्बन' के साथ नज़र आएंगी इस फिल्म में…

Priyanka Chopra News: मुंबई। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपनी नई हाॅलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ की आधिकारिक घोषणा कर दी है, जिसमें वे ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ के एक्टर ‘कार्ल अर्बन’ के साथ नजर आएंगी। प्रियंका ने जैसे ही यह खबर साझा की,बधाइयों का तांता लग गया है। बता दें कि ‘ द ब्लफ’ में प्रियंका एक पूर्व पायरेट यानि समुद्री डाकू के किरदार में नज़र आएंगी जो अपने परिवार की रक्षा करने में जुटी हुई है।

प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्मों को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लंबे समय से बनी हुई थी। चर्चा तो कई फिल्मों की थी लेकिन लंबे इंतजार के बाद प्रियंका चोपड़ा ने आधिकारिक रूप से अपनी नई फिल्म ‘द ब्लफ’ की घोषणा कर दी है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर deadline.com की खबर का स्क्रीनशॉट साझा किया। प्रियंका ने पोस्ट को कैप्शन नहीं दिया है लेकिन समुद्री डाकुओं पर मार्क ट्वेन का एक उद्धरण जोड़ा है। इसमें लिखा था, “कभी-कभी हमें आशा होती थी कि यदि हम जीवित रहे और अच्छे रहे, तो भगवान हमें समुद्री डाकू बनने की अनुमति देंगे -मार्क ट्वेन।”

तुरंत ही एक्ट्रेस के पति और फेमस सिंगर निक जोनास ने खबर को दोबारा साझा करते हुए आपनी वाइफ को टैग किया और फायर इमोजी लगाया। सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट्स भी धड़ाधड़ आने लगे। किसी ने लिखा “Omg with Karl Urban!!” तो किसी ने लिखा.. आप पर गर्व है प्रियंका!!

बता दें कि ‘द ब्लफ’ का निर्देशन फ्रैंक ई. फ्लावर्स करेंगे। वहीं फिल्म का निर्माण एजीबीओ के एंथोनी रूसो, जो रूसो, एंजेला रूसो-ओटस्टोट और माइकल डिस्को द्वारा किया जाएगा। द ब्लफ के अलावा प्रियंका की जॉन सीना के साथ ‘हेड ऑफ स्टेट’ और ‘सिटाडेल 2′ भी आएंगी। प्रियंका “जी ले जरा’ के जरिए बॉलीवुड में भी वापसी करेंगी। इस मच अवेटेड फिल्म में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ भी उनका साथ देंगी।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share