Petrol-Diesel Price Today October 29, 2024: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तगड़ा उछाल, जानें अपने शहर का नया रेट

Petrol-Diesel Price Today October 29, 2024: भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर दिन बदलाव किया जाता है, जो कि रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होती हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार, 29 अक्टूबर, यानी धनतेरस के दिन पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। कुछ शहरों में तेल की कीमतें घटाई जाती हैं तो कुछ में बढ़ाई जाती हैं, लेकिन मार्च के बाद से इन कीमतों में कोई विशेष बदलाव नहीं किया गया है। इससे कई शहरों में आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।
महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
- दिल्ली: पेट्रोल ₹94.72, डीजल ₹87.62 प्रति लीटर
- मुंबई: पेट्रोल ₹103.44, डीजल ₹89.97 प्रति लीटर
- कोलकाता: पेट्रोल ₹104.95, डीजल ₹91.76 प्रति लीटर
- चेन्नई: पेट्रोल ₹100.75, डीजल ₹92.34 प्रति लीटर
अन्य प्रमुख शहरों में तेल की कीमतें
- नोएडा: पेट्रोल ₹94.83, डीजल ₹87.96 प्रति लीटर
- गुरुग्राम: पेट्रोल ₹95.19, डीजल ₹88.05 प्रति लीटर
- बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.86, डीजल ₹88.94 प्रति लीटर
- हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.41, डीजल ₹95.65 प्रति लीटर
- चंढ़ीगढ़: पेट्रोल ₹94.24, डीजल ₹82.40 प्रति लीटर
- जयपुर: पेट्रोल ₹104.88, डीजल ₹90.36 प्रति लीटर
- पटना: पेट्रोल ₹105.18, डीजल ₹94.04 प्रति लीटर
हर सुबह अपडेट होते हैं नए रेट
भारतीय ऑयल कंपनियां कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय दामों के आधार पर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों की समीक्षा करती हैं। इन दामों में रोजाना बदलाव की जानकारी इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम द्वारा जारी की जाती है।
पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?
पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।
पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?
भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।
घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।
14 मार्च को कम हुए थे दाम
मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं।मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं।