Petrol-Diesel Price Today October 16, 2024: पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर हुआ बदलाव, जानें अपने शहर का नया रेट

Petrol-Diesel Price Today October 16, 2024: भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें रोजाना बदलती रहती हैं और ये सुबह 6 बजे अपडेट की जाती हैं। आज 16 अक्टूबर 2024 को कुछ शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। हालांकि, देश के प्रमुख शहरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम
- दिल्ली: पेट्रोल – ₹94.72, डीजल – ₹87.62 प्रति लीटर
- मुंबई: पेट्रोल – ₹103.44, डीजल – ₹89.97 प्रति लीटर
- कोलकाता: पेट्रोल – ₹104.95, डीजल – ₹91.76 प्रति लीटर
- चेन्नई: पेट्रोल – ₹100.75, डीजल – ₹92.34 प्रति लीटर
कहां बढ़े और कहां घटे पेट्रोल-डीजल के दाम?
- महाराष्ट्र: पेट्रोल की कीमत 20 पैसे बढ़कर ₹104.76 प्रति लीटर और डीजल की कीमत 18 पैसे बढ़कर ₹91.26 प्रति लीटर हो गई है।
- अन्य राज्य: हिमाचल, जम्मू, केरल, मेघालय, राजस्थान, और त्रिपुरा में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं।
- घटे दाम: मध्यप्रदेश और पंजाब में पेट्रोल और डीजल के दामों में गिरावट आई है।
हर सुबह अपडेट होते हैं नए रेट
भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट किया जाता है। इन रेट्स में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, और वैट जैसी चीजें जुड़ने के बाद अंतिम दाम तय होते हैं, जिससे ईंधन की कीमतें बढ़ जाती हैं।
पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?
पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।
पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?
भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।
घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।
14 मार्च को कम हुए थे दाम
मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG NEWS के साथ जुड़े रहें ।