Petrol Diesel Price Today (25 March 2025): आज पेट्रोल-डीजल खरीदने से पहले जान लें ये अपडेट, नहीं तो होगा नुकसान!

Petrol Diesel Price Today (25 March 2025): अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत में आज मंगलवार, 25 मार्च 2025 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, BPCL, HPCL) ने सुबह 6:00 बजे जारी ताजा अपडेट में बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर ईंधन के दाम स्थिर हैं। हालांकि, राज्य स्तर पर वैट और स्थानीय टैक्स के कारण कीमतों में थोड़ा अंतर देखा जा रहा है। अपनी गाडी की टंकी फुल करवाने से पहले आज के ताजा रेट्स जरूर चेक कर लें।
प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट
यहां देश के चार प्रमुख महानगरों में आज के पेट्रोल और डीजल के दाम दिए गए हैं (सभी कीमतें रुपये प्रति लीटर में):
- नई दिल्ली: पेट्रोल – 94.72, डीजल – 87.62
- मुंबई: पेट्रोल – 104.21, डीजल – 92.15
- कोलकाता: पेट्रोल – 103.94, डीजल – 90.76
- चेन्नई: पेट्रोल – 100.75, डीजल – 92.34
मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा है, जबकि दिल्ली में यह सबसे कम है। डीजल के दाम भी दिल्ली में सबसे सस्ते हैं। यह अंतर राज्य सरकारों द्वारा लगाए जाने वाले वैट और परिवहन लागत के कारण है।
कीमतें कैसे तय होती हैं?
भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (ब्रेंट क्रूड) की कीमतों पर आधारित होती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम, और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी कंपनियां हर दिन सुबह 6:00 बजे वैश्विक बाजार, रुपये-डॉलर विनिमय दर (आज 85.63 रुपये प्रति डॉलर), और अन्य कारकों के आधार पर नए रेट जारी करती हैं। हालांकि, पिछले कई महीनों से राष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है, जिसे कुछ विशेषज्ञ सरकार की नीति से जोड़कर देखते हैं।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार का असर
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमतें आज $71-$75 प्रति बैरल के बीच हैं, जो पिछले हफ्ते की तुलना में स्थिर हैं। रुपये की कमजोरी के कारण आयात लागत बढ़ने की आशंका थी, लेकिन तेल कंपनियों ने दामों को स्थिर रखा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अप्रैल में अगर कच्चे तेल की कीमतें बढ़ीं, तो भारत में भी दाम प्रभावित हो सकते हैं।
हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?
पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।
पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?
भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।
घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।
14 मार्च को कम हुए थे दाम
मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG NEWS के साथ जुड़े रहें।