Petrol-Diesel Price Today 16 March: सरकारी तेल कंपनियों ने जारी किए आज के दाम, जानें अपने शहर का तजा भाव

Petrol-Diesel Price Today 16 March: सरकारी तेल कंपनियों ने जारी किए आज के दाम, जानें अपने शहर का तजा भाव

Petrol-Diesel Price Today 16 March: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद भारतीय बाजार में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने 16 मार्च 2025 के लिए नई कीमतें जारी की हैं, लेकिन पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं।

बता दें कि भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आखिरी बार मार्च 2024 में बदलाव किया गया था। इसके बाद से तेल की कीमतों में कोई संशोधन नहीं हुआ है। सरकारी तेल कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें अपनी वेबसाइट पर अपडेट करती हैं।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें

शहर पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)

  • दिल्ली 94.72 87.62
  • मुंबई 103.94 89.97
  • कोलकाता 103.94 90.76
  • चेन्नई 100.85 92.44
  • बेंगलुरु 102.86 88.94
  • लखनऊ 94.65 87.76
  • नोएडा 94.66 87.76
  • गुरुग्राम 94.98 87.85
  • चंडीगढ़ 94.24 82.40
  • पटना 105.42 92.27

कौन तय करता है पेट्रोल-डीजल की कीमतें?

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) तय करती हैं, जिनमें इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम शामिल हैं। ये कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों, रुपये की डॉलर के मुकाबले विनिमय दर और अन्य कारकों को ध्यान में रखते हुए रोजाना ईंधन की कीमतें अपडेट करती हैं।

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।

पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG NEWS के साथ जुड़े रहें।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share