Petrol-Diesel Price Today 14 April 2025: पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें जारी! जानें आपके शहर में क्या है कीमत?

Petrol-Diesel Price Today 14 April 2025: सोमवार, 14 अप्रैल 2025 को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। अगर आप लंबे सफर पर निकलने की योजना बना रहे हैं, तो अपने शहर के ताजा फ्यूल रेट्स चेक करना न भूलें। भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट होती हैं, जो कच्चे तेल की कीमतों, रुपये-डॉलर विनिमय दर, और स्थानीय करों पर निर्भर करती हैं। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, कोलकाता सहित प्रमुख शहरों में आज के पेट्रोल-डीजल के दाम।
प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें
- दिल्ली: पेट्रोल ₹94.77/लीटर, डीजल ₹87.67/लीटर
- मुंबई: पेट्रोल ₹103.50/लीटर, डीजल ₹90.03/लीटर
- कोलकाता: पेट्रोल ₹105.01/लीटर, डीजल ₹91.82/लीटर
- चेन्नई: पेट्रोल ₹101.03/लीटर, डीजल ₹92.61/लीटर
- लखनऊ: पेट्रोल ₹94.65/लीटर, डीजल ₹87.76/लीटर
- गुरुग्राम: पेट्रोल ₹95.19/लीटर, डीजल ₹88.05/लीटर
- नोएडा: पेट्रोल ₹94.98/लीटर, डीजल ₹88.13/लीटर
- हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.41/लीटर, डीजल ₹95.65/लीटर
- बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.86/लीटर, डीजल ₹88.94/लीटर
- जयपुर: पेट्रोल ₹104.91/लीटर, डीजल ₹90.21/लीटर
- पटना: पेट्रोल ₹105.58/लीटर, डीजल ₹92.42/लीटर
- चंडीगढ़: पेट्रोल ₹94.24/लीटर, डीजल ₹82.40/लीटर
पिछले कुछ महीनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं। हाल ही में केंद्र सरकार ने 8 अप्रैल 2025 से पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) में ₹2 प्रति लीटर की वृद्धि की थी, लेकिन तेल कंपनियां (HPCL, BPCL, IOCL) इस अतिरिक्त शुल्क को खुद वहन कर रही हैं, जिससे उपभोक्ताओं पर कोई बोझ नहीं पड़ा। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें (ब्रेंट क्रूड) स्थिर बनी हुई हैं, और रुपये-डॉलर विनिमय दर में भी कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया है।
हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?
पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।
पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?
भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।
घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।
14 मार्च को कम हुए थे दाम
मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG News के साथ जुड़े रहे हैं।