Petrol-Diesel Price Today 08 March: पेट्रोल-डीजल पर शॉकिंग अपडेट! कई शहरों में पेट्रोल-डीजल महंगा, जानें अपने शहर का हाल

Petrol-Diesel Price Today 08 March: पेट्रोल-डीजल पर शॉकिंग अपडेट! कई शहरों में पेट्रोल-डीजल महंगा, जानें अपने शहर का हाल

Petrol-Diesel Price Today 08 March: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसका सीधा असर देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर पड़ा है। हालांकि, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे प्रमुख महानगरों में ईंधन की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या हुआ?

शनिवार, 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखा गया। डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल की कीमत 1.02% (0.68 डॉलर) बढ़कर 67.04 डॉलर प्रति बैरल हो गई। वहीं, ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 1.30% (0.90 डॉलर) बढ़कर 70.36 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई।

किन शहरों में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम?

  • नोएडा-ग्रेटर नोएडा: पेट्रोल 16 पैसे और डीजल 20 पैसे महंगा होकर क्रमशः 94.87 रुपये और 88.01 रुपये प्रति लीटर हो गया।
  • गुरुग्राम: पेट्रोल 21 पैसे और डीजल 20 पैसे महंगा होकर 95.25 रुपये और 88.10 रुपये प्रति लीटर हो गया।
  • भुवनेश्वर: पेट्रोल और डीजल दोनों 3 पैसे महंगे होकर क्रमशः 100.97 रुपये और 92.55 रुपये प्रति लीटर हो गए।
  • पटना: पेट्रोल और डीजल दोनों 5 पैसे महंगे होकर क्रमशः 105.58 रुपये और 92.42 रुपये प्रति लीटर हो गए।
  • आगरा: पेट्रोल 10 पैसे और डीजल 11 पैसे महंगा होकर क्रमशः 94.61 रुपये और 87.69 रुपये प्रति लीटर हो गया।
  • अलीगढ़: पेट्रोल और डीजल दोनों 5 पैसे महंगे होकर क्रमशः 95.10 रुपये और 88.24 रुपये प्रति लीटर हो गए।
  • प्रयागराज: पेट्रोल 49 पैसे और डीजल 46 पैसे महंगा होकर क्रमशः 96.46 रुपये और 89.60 रुपये प्रति लीटर हो गया।

किन शहरों में गिरे ईंधन के दाम?

  • जयपुर: पेट्रोल 34 पैसे सस्ता होकर 104.38 रुपये और डीजल 31 पैसे सस्ता होकर 89.90 रुपये प्रति लीटर हो गया।
  • आजमगढ़: पेट्रोल 24 पैसे और डीजल 22 पैसे सस्ता होकर क्रमशः 95.22 रुपये और 88.39 रुपये प्रति लीटर हो गया।

प्रमुख महानगरों में क्या है हाल?

  • दिल्ली: पेट्रोल 94.77 रुपये और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर।
  • मुंबई: पेट्रोल 103.50 रुपये और डीजल 90.03 रुपये प्रति लीटर।
  • कोलकाता: पेट्रोल 105.01 रुपये और डीजल 91.82 रुपये प्रति लीटर।
  • चेन्नई: पेट्रोल 33 पैसे सस्ता होकर 100.90 रुपये और डीजल 33 पैसे सस्ता होकर 92.48 रुपये प्रति लीटर हो गया।

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।

पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?

पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।

घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।

14 मार्च को कम हुए थे दाम

मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG NEWS के साथ जुड़े रहें।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share