Petrol-Diesel Price Today 06 March: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उछाल, यूपी और बिहार में बढ़े दाम, जानें अपने शहर का तजा भाव

Petrol-Diesel Price Today 06 March: गुरुवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी की हैं। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के चलते यूपी और बिहार समेत कई राज्यों में ईंधन के दामों में बदलाव हुआ है। हालांकि, दिल्ली और मुंबई सहित देश के बड़े महानगरों में कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।
यूपी-बिहार में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट
गौतम बुद्ध नगर (नोएडा-ग्रेटर नोएडा)
- पेट्रोल: 94.87 रुपये/लीटर (16 पैसे बढ़ा)
- डीजल: 88.01 रुपये/लीटर (20 पैसे महंगा)
लखनऊ
- पेट्रोल: 94.73 रुपये/लीटर (6 पैसे सस्ता)
- डीजल: 87.86 रुपये/लीटर (6 पैसे सस्ता)
पटना
- पेट्रोल: 105.60 रुपये/लीटर (7 पैसे बढ़ा)
- डीजल: 92.43 रुपये/लीटर (6 पैसे बढ़ा)
महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर
- दिल्ली: पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये
- मुंबई: पेट्रोल 103.44 रुपये, डीजल 89.97 रुपये
- चेन्नई: पेट्रोल 100.76 रुपये, डीजल 92.35 रुपये
- कोलकाता: पेट्रोल 104.95 रुपये, डीजल 91.76 रुपये
कच्चे तेल की कीमतों में उछाल
ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के दाम बढ़ने से आने वाले दिनों में भी पेट्रोल-डीजल महंगा हो सकता है।
- ब्रेंट क्रूड: 74.04 डॉलर प्रति बैरल
- WTI क्रूड: 70.09 डॉलर प्रति बैरल
हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?
पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।
पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?
भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।
घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।
14 मार्च को कम हुए थे दाम
मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG NEWS के साथ जुड़े रहें।