Petrol-Diesel Price Today 03 February: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानें अपने शहर का तजा भाव

Petrol-Diesel Price Today 03 February: आज 03 फरवरी 2025 को पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगभग एक समान ही हैं और पिछले दिन के मुकाबले इनमें ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। पिछले लंबे समय से लोगों को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई राहत नहीं दी गई है। भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा शनिवार को पेश किए गए बजट से लोगों को काफी उम्मीदें थी कि उन्हें पेट्रोल-डीजल के दामों में कुछ राहत मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
आखिरी बार कब मिली थी राहत?
आखिरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों को आखिरी बार 14 मार्च 2024 में संशोधित किया गया था। उस दौरान तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से कटौती की गई थी और आखिरी बार तभी आम लोगों को महंगे पेट्रोल और डीजल की कीमतों से राहत मिली थी।
पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम
शहर पेट्रोल (₹ प्रति लीटर) डीजल (₹ प्रति लीटर)
- दिल्ली ₹94.77 ₹87.67
- मुंबई ₹103.50 ₹90.03
- कोलकाता ₹105.01 ₹91.82
- चेन्नई ₹100.80 ₹92.39
- बेंगलुरु ₹102.92 ₹88.99
- लखनऊ ₹94.69 ₹87.83
- नोएडा ₹94.98 ₹87.81
- गुरुग्राम ₹94.88 ₹87.74
- फरीदाबाद ₹95.56 ₹87.81
- चंडीगढ़ ₹94.30 ₹82.45
- पटना ₹105.58 ₹92.42
हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बदलते हैं?
पेट्रोल और डीजल की कीमतें कई कारणों से ऊपर-नीचे होती हैं, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें, सरकार की टैक्स नीति, और वैश्विक घटनाएं। जब पेट्रोल-डीजल महंगा होता है, तो परिवहन लागत बढ़ जाती है, जिससे रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ जाते हैं और महंगाई का सीधा असर आम जनता पर पड़ता है।
पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?
भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपडेट करती हैं।
घर बैठे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। यदि आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर शहर का कोड 9224992249 नंबर पर भेजें। यदि आप BPCL के ग्राहक हैं, तो RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें। और यदि आप HPCL के ग्राहक हैं, तो HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं।
14 मार्च को कम हुए थे दाम
मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की गई थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपये की कटौती की गई थी, लेकिन यह कटौती बहुत बड़ी नहीं थी क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं। अपडेटेड पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानने के लिए NPG NEWS के साथ जुड़े रहें ।