Patna Civil Court Blast: पटना सिविल कोर्ट के ट्रांसफार्मर में हुआ ब्लास्ट, 1 वकील की मौत, कई घायल

Patna Civil Court Blast: पटना सिविल कोर्ट के ट्रांसफार्मर में हुआ ब्लास्ट, 1 वकील की मौत, कई घायल

Patna Civil Court Blast: बिहार के राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है. बुधवार दोपहर पटना के सिविल कोर्ट में लगे ट्रांसफार्मर में विस्फोट हो हो गया. हादसे में एक वकील की मौत हो गयी. जबकि चार वकील समेत अन्य घायल हो गए.

जानकारी के मुताबिक़, बुधवार को दोपहर 2 बजे कोर्ट कैंपस के गेट नंबर एक के पास लगे इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसफर में अचानक ब्लास्ट हो गया. ब्लास्ट इतना तेज था कि आसपास बैठे वकील की चपेट में आ गए. हादसे में वकील देवेंद्र कुमार बुरी तरह घायल हो गए जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. जबकि कई वकील की हालत गंभीर है. ब्लास्ट की सूचना मिलने पर पीरबहोर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद ट्रांसफॉर्मर में लगी आग पर काबू पाया. वहीँ सभी घायलों को अस्पताल पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है.

बताया जा रहा है शार्ट सार्किट की वजह से यह ब्लास्ट हुआ है. इधर ,साथी की मौत से नाराज वकीलों ने जमकर प्रदर्शन किया. कोर्ट के सभी वकील धरने पर बैठे हैं. मुआवजे की मांग को लेकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रह है. नाराज वकील डीएम को घटनास्थल पर बुलाने की मांग कर रहे हैं. वहीँ उनका कहना है जल्द से जल्द इस मामले में कार्रवाई की जाए. 

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share