P. R. Khute: CG कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व सांसद और पार्टी के उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा…

P. R. Khute: CG कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व सांसद और पार्टी के उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा…

P. R. Khute: रायपुर। छत्तीसगढ़ में पंचायत और निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के बड़े नेता व पार्टी के उपाध्यक्ष ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वाले नेता का नाम पीआर खूंटे हैं।

पीआर खूंटे छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी में वर्तमान में उपाध्यक्ष के पद पर पदस्थ थे। इसके अलावा उन्हें कांग्रेस पार्टी ने अनुसूचित जाति विभाग का अध्यक्ष भी बनाया था। उन्होंने अपने इस्तीफे में कांग्रेस पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं। खुटे ने इस्तीफे के बाद नई पार्टी बनाने या फिर भाजपा दल में शामिल होने को लेकर जल्द फैसला लेनी की बात कही हैं।

बता दें कि पीआर खूंटे पलारी से विधायक, सारंगढ़ लोकसभा सीट से सांसद रहे हैं। अजीत जोगी जब मुख्यमंत्री थे, इस दौरान भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुये थे। साल 2022 में पीआर खूंटे ने राज्यसभा के लिए दावेदारी की थी, लेकिन पार्टी ने उन्हें मौका नहीं दिया था।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share