New Cars Launch In September 2024: सितंबर 2024 में धूम मचाने आ रहीं हैं ये तीन नई कारें, जानिए कब होगी लॉन्च और क्या हैं खूबियाँ…

New Cars Launch In September 2024: सितंबर 2024 में धूम मचाने आ रहीं हैं ये तीन नई कारें, जानिए कब होगी लॉन्च और क्या हैं खूबियाँ…

New Cars Launch In September 2024: अगर आप इस साल नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो सितंबर का महीना आपके लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। इस महीने कई बड़ी कार कंपनियां अपनी नई कारें लॉन्च करने वाली हैं। इनमें से तीन कारें तो 15 सितंबर 2024 से पहले ही बाजार में धूम मचाने आ रही हैं। इन तीनों कारों की लॉन्च डेट की ऑफिशियल, अनाउंसमेंट हो चुकी है। खास बात यह है कि इनमें दो दमदार SUV कारें शामिल हैं, जबकि तीसरी एक शानदार इलेक्ट्रिक कार है। ऐसा माना जा रहा है कि यह इलेक्ट्रिक कार एक बार फुल चार्ज होने पर 500 किलोमीटर तक का सफ़र तय कर सकेगी। तो आइए जानते हैं सितंबर 2024 के महीने में लॉन्च होने वाली इन तीनों कारों के संभावित फीचर्स, इंजन और कीमत के बारे में विस्तार से…

1. Tata Curvv ICE

टाटा मोटर्स अपनी मशहूर SUV टाटा कर्व का ICE वर्जन 2 सितंबर 2024 को लॉन्च करने जा रही है। इससे पहले कंपनी इस कार का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च कर चुकी है जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है। टाटा कर्व ICE का मुकाबला किआ सेल्टोस, हुंडई क्रेटा और मारुती सुजुकी ग्रैंड विटारा जैसी पॉपुलर SUV कारों से होगा।

टाटा कर्व ICE में आपको 12.3 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी, 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 9 स्पीकर वाला ज़बरदस्त जेबीएल साउंड सिस्टम और वायरलेस फ़ोन चार्जर जैसे कई लेटेस्ट फीचर्स मिलेंगे।

इसके अलावा, यात्रियों की सुरक्षा का भी ख़ास ख्याल रखा गया है। इसके लिए इसमें 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

2. New Hyundai Alcazar

हुंडई अपनी लोकप्रिय SUV हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट की अपार सफलता के बाद अब हुंडई अल्काजार का नया वर्जन 9 सितंबर 2024 को लॉन्च करने जा रही है। नई हुंडई अल्काजार में भी आपको 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और पैनोरमिक सनरूफ जैसे शानदार फीचर्स मिलेंगे।

इसके अलावा, नई हुंडई अल्काजार में 70 से ज़्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स और 270 से ज़्यादा वॉइस कमांड भी दिए गए हैं। हालांकि, इंजन के मामले में हुंडई अल्काजार में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

3. MG Windsor EV

इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी MG मोटर अपनी नई इलेक्ट्रिक कार MG विंडसर EV को 11 सितंबर 2024 को लॉन्च करने जा रही है। इस कार में 15.6 इंच का बड़ा टचस्क्रीन डिस्प्ले, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बड़ा ग्लास रूफ जैसे कई आकर्षक फीचर्स होंगे।

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि MG विंडसर EV एक बार फुल चार्ज होने पर 500 किलोमीटर तक चल सकेगी।

तो ये थीं सितंबर 2024 के महीने में लॉन्च होने वाली तीन ख़ास कारों की जानकारी। हमें उम्मीद है कि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share