Nag panchmi 2024 : आज भूलकर भी ना बनाये तवे पर रोटी… "नाग देवता" हो जाएंगे नाराज, इन तिथियों पर भी नहीं बनती रोटी

Nag panchmi 2024 : आज भूलकर भी ना बनाये तवे पर रोटी… "नाग देवता" हो जाएंगे नाराज, इन तिथियों पर भी नहीं बनती रोटी

Don’t make roti on Nag panchmi : हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है नाग पंचमी. इस दिन नाग देवता की विशेष पूजा की जाती है और भक्त अपनी मनोकामनाएं नाग देवता से कहते हैं.

नाग पंचमी से यूं तो कई तरह की मान्यताएं जुड़ी हुई हैं और एक मान्यता यह है कि इस दिन घर में रोटी नहीं बनाई जाती है. आइए जानते हैं नाग पंचमी के दिन रोटी ना बनाने के पीछे क्या धार्मिक वजह है. 

माना जाता है कि नाग पंचमी के दिन लोहे से बनी चीजों का इस्तेमाल करना शुभ नहीं होता है इसीलिए इस अवसर पर लोहा वर्जित होता है. ज्यादातर तवा लोहे का ही होता है इसलिए भी इस दिन रोटी नहीं सेंकी जाती है.

दूसरा कारण है कि रोटी (Roti) तवे पर बनाई जाती है और तवे को सर्प के फन से जोड़कर देखा जाता है. इसलिए भी नाग पंचमी पर आंच पर तवा नहीं रखा जाता है. कहते हैं ऐसा करने पर नाग देवता नाराज हो सकते हैं. 

लग सकता है राहू दोष 

रोटी ना बनाने की एक वजह यह भी है कि तवे को राहू (Rahu) के प्रतीक के रूप में देखा जाता है और यदि नाग पंचमी के अवसर पर तवे का इस्तेमाल किया जाए तो इससे कुंडली में राहू ग्रह का प्रभाव बढ़ने की संभावना रहती है और राहू दोष भी लग सकता है. इन वजहों से ही नाग पंचमी के दिन रोटी बनाने से परहेज की सलाह दी जाती है. भक्त यदि नाग पंचमी पर रोटी बनाते हैं तो माना जाता है कि उन्हें कठिनाइयों से दोचार होना पड़ सकता है. 

शीतला अष्टमी पर भी नहीं बनती रोटी 

नाग पंचमी ही एक ऐसा अवसर नहीं है जब घर पर रोटी नहीं बनाई जाती है. नाग पंचमी के अलावा शीतला अष्टमी के दिन भी घर पर रोटी या कोई पकवान नहीं बनाया जाता है बल्कि इस दिन बासी भोजन का सेवन किया जाता है. 

इन तिथियों पर भी नहीं बनती रोटी 

कई धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रांति, शरद पूर्णिमा और दीवाली के दिन भी रोटी नहीं बनाई जाती है. हालांकि, अलग-अलग समुदाय अलग-अलग धार्मिक मान्यताओं पर विश्वास करते हैं और उन्हें मानते हैं. बहुत से लोग इन त्योहारों पर घर में रोटी बनाते हैं तो कुछ नहीं बनाते. 

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share