Nag Panchami Special : नागों के मेले में इंसान सांप और नाग की तरह पीते हैं दूध

Nag Panchami Special : नागों के मेले में इंसान सांप और नाग की तरह पीते हैं दूध

Nag Panchami Special : सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नागपंचमी मनाई जाती है. नाग पंचमी का पर्व नाग देवता को समर्पित होता है. नाग पंचमी का पर्व इस साल 2024 में 9 अगस्त को मनाया जाएगा.

इस नाग पंचमी में हम आपको एक ऐसी जगह और वहां की मान्यता के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ इंसान के रूप में नाग देवता दूध पीते दिखाई देते हैं. इस दिन यहाँ अनोखा मेला लगता है.

आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र गौरेला पेंड्रा मरवाही में नाग पंचमी के दिन अनोखा मेला लगता है. यहां के आमाडांड गांव में नागों का मेला लगता है, जिसमें इंसान नाग और सांप की तरह जमीन पर लोटते और दूध पीते दिखाई देते हैं. नागों के मेले के लिए बड़ी संख्या में गांव वाले जुटते हैं.

नाग की आत्मा सवार होती है इसलिए वह ऐसा करते हैं

 पूजा के बाद मंत्र के जरिए नाग देवताओं को बुलाया जाता है. उसके बाद नाग और सांप की आत्मा लोगों के शरीर में प्रवेश कर जाती है. गांव वालों के मुताबिक यह आस्था का मेला है. बताया जाता है कि इन इंसानों पर नाग की आत्मा सवार होती है इसलिए वह ऐसा करते हैं. वह नाग और सांप की तरह दूध पीते हुए भी दिखाई देते हैं. 

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share