Murmura Dosa Recipe: मुरमुरे से बनाएं इंस्टेंट डोसा, बनेगा कुरकुरा और टेस्टी…

Murmura Dosa Recipe: मुरमुरे से बनाएं इंस्टेंट डोसा, बनेगा कुरकुरा और टेस्टी…

Murmura Dosa Recipe: डोसा एक बेहतरीन नाश्ता है जो बहुत पसंद किया जाता है। लेकिन अगर आपके पास दाल-चावल को फर्मेंट कर डोसा बनाने का समय नहीं हो तो आप फटाफट इंस्टेंट डोसा बनाने के लिए मुरमुरे का इस्तेमाल कर सकते हैं। पफ्ड राइस यानी कि मुरमुरा डोसा बनाने के लिए बेहतरीन है। इससे बना डोसा कुरकुरा भी होता है और स्वादिष्ट भी। आप चाहें तो मनपसंद सब्जियां डालकर इसे उत्तपम की तरह भी बना सकते हैं या फिर सिंपली डोसे की तरह भी बना सकते हैं और चटनी-सांभर के साथ इसका मज़ा ले सकते हैं। तो चलिए आज बनाते हैं मुरमुरे का डोसा…।

मुरमुरे का डोसा बनाने के लिए हमें चाहिए

  • मुरमुरा-2 कप
  • सूजी- पौन से एक कप
  • दही-1/4 कप
  • नमक-स्वादानुसार
  • मीठा सोडा – 1/4 टी स्पून
  • पानी-आवश्यकतानुसार
  • तेल-आवश्यकतानुसार
  • सांभर मसाला-1 टी स्पून

मुरमुरे का डोसा ऐसे बनाएं

1. मिक्सर जार लें।इसमें मुरमुरा, सूजी या रवा, दही और दो कप पानी डालें। अब इनका बारीक पेस्ट बना लें। आप आवश्यकतानुसार और पानी डाल सकते हैं।

2. अब इस मिश्रण को एक कटोरे में खाली करें और 10 मिनट के लिए ढंक कर रख दें। इसके बाद इसमें मीठा सोडा और नमक डालें और चलाएं।

3. अब डोसा तवा गर्म करें। उसपर तेल फैलाएं और पोंछ दें। अब सामान्य डोसे की तरह एक बड़ा चम्मच घोल लें और इसे तवे पर फैला दें। ऊपर से सांबर मसाला छिड़कें।

4. अगर आप इसे उत्तपम की तरह बनाना चाहते हो तो इस स्टेज पर आप इसके ऊपर बारीक कटी मनपसंद सब्जियां भी डाल सकते हैं।

5. डोसा कुरकुरा हो जाए तो इसे प्लेट में निकाल लें। चाहे तो आलू का मसाला भरें या फिर प्लेन डोसे का सांभर और चटनी के साथ मज़ा लें।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share