Mulethi Health Benefits: मुलेठी देगी 40 की उम्र में 25 वाला निखार, बढ़ाएगी पुरुषों की ताकत, जानिये कमाल के फायदे…

Mulethi Health Benefits: मीठे स्वाद वाली मुलेठी इतने फायदे अपने भीतर समेटे हुए है जिसका शायद आपको अंदाज़ा न हो। तासीर में ठंडी मुलेठी हल्की रेचक भी है और पेट साफ करने में मदद करती है। आमतौर पर इसे गले की खराश और छालों से राहत के लिए ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है जबकि इसके फायदों की फेहरिस्त काफी लंबी है। यह महिलाओं की सुंदर रंग-रूप की चाहत पूरी करती है तो मर्दाना ताकत बढ़ाने में भी मददगार है। आइए इस गुणकारी आयुर्वेदिक औषधि के खास फायदे जानते हैं।
मुलेठी बढ़ाए सुंदरता
स्किन में कसावट हो,काॅम्प्लेक्शन बेहतर हो, दाग-धब्बे, झुर्रियां न हों, एक महिला यही सब तो चाहती है। मुलेठी में ये सब करने की क्षमता है। मुलेठी पाउडर दो तरह से काम करता है। आप इसका सेवन भी कर सकती हैं और इसका फेस पैक भी लगा सकती हैं। और ऐसा करने से आपके चेहरे से जुड़ी अधिकतर समस्याएं कम हो जाएंगी। इसके लिए आप आधा-आधा चम्मच मुलेठी पाउडर का सेवन सुबह-शाम करें। आप इसे घी,दूध या पानी के साथ भी ले सकती हैं। इसका काढ़ा भी पी सकती है।
फेस पैक बनाने के लिए इसमें बेसन,हल्दी और मुल्तानी मिट्टी मिलाएं और दूध या गुलाबजल के साथ पेस्ट बनाएं। इसे अपने चेहरे पर आधा घंटा लगा कर रखें फिर गीले हाथों से हल्के से रगड़ते हुए छुड़ा दें। और चेहरा धो लें।हफ्ते में दो दिन आप इस फेस पैक को लगा सकती हैं।मुलेठी फ्री रैडिकल्स से त्वचा को होने वाले नुकसान और अन्य संक्रमणों से बचाती है। यह एजिंग के लक्षणों फाइन लाइंस, रिंकल्स, हाइपरपिग्मेंटेशन और डार्क सर्कल को भी ठीक करती है।
मर्दाना ताकत बढ़ाए
मुलेठी में उन पुरुषों की ताकत बढ़ाने की क्षमता है जो कमज़ोर और दुबले-पतले हैं और जो शुक्र धातु की कमी से जूझ रहे हैं।जिनके शरीर में स्पर्म काउंट और क्वालिटी दोनों कमज़ोर हैं। मुलैठी पुरुषों में इंफर्टिलिटी को कम कर सकती है। इसके काढ़े के सेवन से शुक्राणुओं की संख्या और गतिशीलता को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है। पुरुष रोजाना आधा से एक चम्मच मुलेठी पाउडर का घी के साथ सेवन कर सकते हैं। सुबह खाली पेट या नाश्ते से आधा घंटे पहले इसका सेवन ज्यादा फायदेमंद है।
गले की जकड़न दूर करे
मुलेठी के काढ़े का सेवन मुख्य रूप से गले की जकड़न, सर्दी- खांसी से राहत के लिए किया जाता है। मुलेठी शरीर को वायरस और बैक्टीरिया के संक्रमण से बचाती है। यह इम्यूनिटी बूस्ट करती है। इसका काढ़ा बनाने के लिए आप 200 एम एल पानी में एक चम्मच मुलेठी पाउडर डालें और इसे एक चौथाई रहने तक उबालें। फिर छानकर इसका सेवन करें। इससे आपका कफ ढीला होकर बाहर निकल जाएगा। आवाज़ भी खुलेगी।
जोड़ों के दर्द से राहत
मुलेठी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर की सूजन दूर करते हैं। सूजन के कारण होने वाले रोग जैसे जोड़ों का दर्द, अर्थराइटिस आदि में इसके काढ़े के सेवन से आराम मिलता है।
पित्त घटाए, पाचन सुधारे
मुलेठी के सेवन से शरीर में पित्त बढ़ने के कारण होने वाली समस्याएं दूर होती हैं जैसे सीने में जलन, पेट में जलन,अल्सर ,शरीर में गर्मी का बढ़ाना आदि।
यही नहीं इसके काढ़े के सेवन से पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे गैस, अपच और कब्ज आदि से भी राहत मिलती है।
ओरल हेल्थ होगी बेहतर, छाले ठीक होंगे
मुलेठी ओरल हेल्थ के लिए भी उपयोगी है।यह बैक्टीरिया को पनपने से रोकती है। सांसों की बदबू दूर करती है। प्लाक का जमाव रोकती है और दांतों को कैविटी से बचाती है। यही नहीं छाले होने पर भी मुलेठी बेहद ही उपयोगी है। छाले ठीक करने के लिए पीढ़ियों से इसका उपयोग होता आ रहा है। इसके लिए आप मुलेठी पाउडर में शहद या घी मिलाइए और उसका पेस्ट बनाइए। मुंह के छालों पर आप इसे लगा लें और छोड़ दें। छालों को ठीक करने के लिए एक भरोसेमंद औषधि है।
महिलाओं के लिये फायदेमंद
मुलेठी महिलाओं में हार्मोनल इंबैलेंस ठीक करने के लिए उपयोगी है। खासकर मीनोपाॅज़ के बाद शरीर में हार्मोनल असंतुलन के कारण उपजे लक्षणों से राहत देने में यह बहुत मदद करती है। यह प्रसूता में दूध का उत्पादन बढ़ाती है। इसके लिए वे रोज सुबह दूध के साथ मुलेठी पाउडर का सेवन कर सकती हैं।
बालों के लिये फायदेमंद
मुलेठी बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। आयुर्वेद के अनुसार शरीर में वात और पित्त बढ़ने से बाल झड़ने और सफेद होने लगते हैं। मुलेठी के सेवन से यह समस्या दूर होती है। इसके लिए आप हर दिन आधा से एक चम्मच मुलेठी का सेवन भी कर सकते हैं। मुलेठी स्कैल्प में रक्त संचार को बेहतर बनाती है। जिससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं। जिससे बाल कम झड़ते हैं और घने होते हैं। आप मुलेठी के पानी से बाल भी धो सकती हैं।
लिवर के लिए फायदेमंद
मुलेठी में हेपेटोप्रोटेक्टिव गुण होते हैं। इस कारण यह लिवर की कार्य प्रणाली को सुधारती है। साथ ही यह फैटी लीवर की समस्या को कम करने में भी उपयोगी है। इसका काढ़ा लिवर में एंजाइमों की गतिविधि में सुधार करता है।
डायबिटीज़ में उपयोगी
मुलेठी में एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं। इसका काढ़ा ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।
मस्तिष्क के लिए उपयोगी
मुलेठी में न्यूरोप्रोटेक्टिव गुण होते हैं। यानी यह मस्तिष्क के लिए बेहद फायदेमंद है। मुलेठी में मैग्नीशियम, कैल्शियम और बीटा कैरोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं जो तनाव, अवसाद को दूर करने में मदद करते हैं और बुद्धि को तेज करते हैं।