MP Weather Update: MP के इन जिलों में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, 21 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

MP Weather Update: MP के इन जिलों में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश, 21 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है. कुछ दिनों से तेज हवा , बारिश के साथ ओलावृष्टि हो रही है. अचानक बदले मौसम से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. तो वहीँ अब अगले तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की उम्मीद जताई जा रही है. मौसम विभाग ने 21 जिलों में बारिश और ओले का अलर्ट जारी किया है.

21 जिलों में ओले के अलर्ट 

मौसम विभाग के मुताबिक़, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय है. जिसके चलते मौसम में अचानक बदलाव हुआ है. मौसम विभाग ने आज, बुधवार को कई जिलों में बारिश को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट किया जारी किया है. वहीँ 21 जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जताई गई है. छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, मंडला, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, शिवपुरी, दतिया, सतना, मैहर, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, शाजापुर, अनूपपुर और उमरिया जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है. वहीँ नर्मदापुरम, हरदा, खरगोन, गुना, अशोकनगर, ग्वालियर, शिवपुरी, रीवा, मऊगंज, शहडोल, आगरमालवा, इंदौर, उज्जैन, राजगढ़, नरसिंहपुम, विदिशा, रायसेन, सीहोर, भोपाल, भिंड, मुरैना, बालाघाट, सिवनी, देवास, सिंगरौली, सीधी में गरज और तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं.

तेज गरज के साथ हुई बारिश 

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में तापमान में काफी गिरावट आयी है. मंगलवार को कई झूलों में बारिश हुई है. वहीँ कई जिलों में ओलावृष्टि भी हुई है. सीहोर, भोपाल, नर्मदापुरम, और शहडोल में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई. अनूपपुर जिले में तेज गरज के साथ हवाएं चली. प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में काले बादल छाये रहें. 

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share