MP Upendra Rawat Video Viral: बाराबंकी BJP प्रत्याशी का अश्लील वीडियो वायरल, सांसद बोले "एडिटिंग वीडियो है"

MP Upendra Rawat Video Viral: बाराबंकी BJP प्रत्याशी का अश्लील वीडियो वायरल, सांसद बोले "एडिटिंग वीडियो है"

MP Upendra Rawat Video Viral: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद उपेंद्र सिंह रावत (MP Upendra Singh Rawat) का अश्लील वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. टिकट मिलने के कुछ घंटो बाद ही उनका ये वीडियो वायरल हो गया है.अब यह राजनीतिक मामला बन गया है. 

जानकारी के मुताबिक़, भाजपा ने शनिवार को यूपी के 51 लोकसभा सीटों की घोषणा की थी. जिसमे बीजेपी सांसद उपेंद्र सिंह रावत का नाम भी शामिल है. इसी बीच उपेंद्र सिंह का विदेशी रशियन महिला के साथ अश्लील वीडियो वायरल हो गया. वीडियो में सांसद महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं. जिसे लेकर सांसद के प्रतिनिधि दिनेश चंद्र रावत ने पुलिस में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. फ़िलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

इधर सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने यह वीडियो मेरा नहीं है. यह वीडियो फर्जी है. इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) द्वारा एडिट किया गया है. मुझे बदनाम करने के लिए ऐसा किया गया है. ये 2022 और 2023 के सारे वीडियो है. वीडियो प्रचारित करने करने वाले वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सुसंगत धाराओं में मुक़दमा दर्ज करें. साथ ही पुलिस इसकी निष्पक्ष जांच करें.

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share