MP News: खेल मंत्री सारंग ने विक्रम पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र मिलने पर दी बधाई

MP News: खेल मंत्री सारंग ने विक्रम पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र मिलने पर दी बधाई

MP News:  खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग ने हैदराबाद में आयोजित 38वीं सेलिंग वीक-2024 में भोपाल के पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है। नेशनल सेलिंग स्कूल, भोपाल के खिलाड़ियों ने प्रतिस्पर्धा में 12 पदक और चार रोलिंग ट्रॉफी जीती हैं। खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण 5 रजत और 4 कांस्य पदक प्राप्त किए। भोपाल के शशांक बाथम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीते। इसके साथ ही एक रोलिंग ट्रॉफी भी उनके नाम रही।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  विश्वास सारंग ने विक्रम पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र मिलने पर बधाई दी है। उन्होंने बताया है कि प्रदेश के 28 खिलाड़ियों को 6 विभागों में नौकरियां प्राप्त हुई हैं।

मंत्री सारंग ने बताया कि जल संसाधन विभाग में 14, नगरीय विकास एवं आवास विभाग में 5, लोक निर्माण एवं चिकित्सा विभाग में 3-3, ऊर्जा विभाग में 2 और वन विभाग में एक खिलाड़ी को सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं।

नियुक्ति प्राप्त करने वाली खिलाड़ियों में प्रमुख रूप से क्रिकेट खिलाड़ी पूजा वस्त्रकार, क्याकिंग-केनोइंग में प्राची यादव, पर्वतारोहण में भगवान सिंह एवं रत्नेश पांडे एवं शूटिंग में चिंकी यादव शामिल हैं।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share