MP News: सागर में सड़क हादसा: बस और ट्रक की हुई टक्कर, 3 की मौत, 40 से ज्यादा लोग घायल, Video

MP News: सागर में सड़क हादसा: बस और ट्रक की हुई टक्कर, 3 की मौत, 40 से ज्यादा लोग घायल, Video

MP News: सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले से सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है. खुरई खिमलासा रोड पर ट्रक और बस की जोरदार टक्कर हो गयी. इस हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी. जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. यह घटना खुरई थाना क्षेत्र की है.

जानकारी के मुताबिक़, यह घटना खिमलासा रोड के धांगर गांव के मेनसी तिराहा पर हुई है. गुरूवार सुबह सागर ट्रांसपोर्ट की बस बीना से खिमलासा होते हुए खुरई जा रही थी. बस में करीब 50 यात्री सवार थे. इसी दौरान सुबह लगभग 10 बजे मेनसी तिराहा पर बस सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गए. घटना के बाद आसपास के स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को बस से बाहर निकाला.

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जैसे – तैसे वाहनों में बुरी तरह फंसे लोगों को बाहर निकाला. इस घटना में ट्रक और बस ड्राइवर समेत एक महिला यात्री की मौके पर मौत हो गयी. जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. सभी घायलों को खुरई के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हे इलाज के लिए सागर जिला अस्पताल भेजा गया है. बताया जा रहा तेज रफ़्तार के कारण ये हादसा हुआ है. फ़िलहाल मामले की जाँच जारी है.

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share