MP News: मध्य प्रदेश में बेमौसम बारिश से किसानों को नुकसान, जीतू पटवारी ने की मुआवजे की मांग

MP News: मध्य प्रदेश में बेमौसम बारिश से किसानों को नुकसान, जीतू पटवारी ने की मुआवजे की मांग

MP News: मध्य प्रदेश में अचानक मौसम का मिजाज बदल चुका है. सोमवार से तेज हवा के साथ रुक – रुक कर बारिश हो रही है. वहीँ मंगलवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है. जिसे लेकर मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने नुकसान का सर्वे करने के निर्देश दिए है, तो वहीं कांग्रेस ने जीतू पटवारी ने प्रभावित किसानों को जल्दी मुआवजा दिए जाने की मांग की है.

जानकारी के मुताबिक, राज्य के कई हिस्सों में मंगलवार को तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई जिससे अनेक स्थानों पर फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस नुकसान के आंकलन के निर्देश दिए. साथ ही किसानों को राहत दिलाने का वादा किया है. जिलाधिकारियों को नुकसान का सर्वे करने को कहा गया है. 

इधर मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर ट्वीट कर कहा “हाल ही में मौसम में हुए बदलाव ने राज्य में फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है. प्रदेश के कई हिस्‍सों में सोमवार से मंगलवार रात तक तेज हवा और बारिश के साथ ओलावृष्टि ने खेतों में गेहूं, चना और सरसों की फसल को सबसे ज्‍यादा प्रभावित किया है. उन्होंने कहा कि नर्मदापुरम, खंडवा, छिंदवाड़ा, टीकमगढ़, बैतूल, छतरपुर और निवाड़ी जिलों में ओले गिरे हैं। कुछ जिलों में खेतों में कटी फसल पानी में डूब गई.  किसानों को आशंका है कि अब दाने काले पड़ सकते हैं. प्रदेश सरकार को इसका संज्ञान लेकर पीड़ित किसानों को राहत पैकेज जारी करना चाहिए.”

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share